HTET Admit Card 2026: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (BSEH) आज हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) 2026 का एडमिट कार्ड जारी करेगा। जिन उम्मीदवारों ने 04 और 05 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए अभ्यर्थियों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
HTET Admit Card 2026: इन 5 आसान स्टेप्स में डाउनलोड करें HTET Admit Card 2026-
उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं-
1. सबसे पहले bseh.org.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
2. होमपेज पर Haryana HTET Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।
3. मांगे गए लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करके सबमिट करें।
4. सबमिट करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
5. एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट निकाल लें।
HTET Admit Card 2026: 04 और 05 जुलाई को होगी HTET 2026 परीक्षा-
हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) 2026 का आयोजन 04 और 05 जुलाई 2026 को किया जाएगा। 04 जुलाई को परीक्षा एक ही शिफ्ट में दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित होगी। वहीं, 05 जुलाई को परीक्षा दो शिफ्टों में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड जरूर करें डाउनलोड-
अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से पहले अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसमें दर्ज नाम, परीक्षा केंद्र, परीक्षा तिथि और अन्य विवरणों की जांच कर लें। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड साथ ले जाना अनिवार्य होगा।
यह भी पढ़े- डिजिटल सुरक्षा पर केंद्र सरकार सख्त, गड़बड़ी पर सोशल मीडिया कंपनियों को चेतावनी








