IBPS PO Admit Card 2026: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) ने CRP PO/MT परीक्षा के उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे जल्द ही IBPS की ऑफिशियल वेबसाइट ibpsonline.ibps.in पर जाकर अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार को रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करना होगा।
IBPS PO Admit Card 2026: कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड-
बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) ने CRP PO/MT XVI परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ibpsonline.ibps.in पर जाकर विजिट करें।
वेबसाइट के होमपेज पर एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करें।
इसके बाद IBPS CRP PO MT XVI PET Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।
लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल को ध्यान से दर्ज करें।
लॉगिन क्रेडेंशियल को दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
IBPS PO Admit Card 2026: जानिए एग्जाम पैटर्न-
IBPS CRP PO/MT एग्जाम पैटर्न की बात करें तो प्रारंभिक परीक्षा में उम्मीदवारों से क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड (Quantitative Aptitude) और रीजनिंग (Reasoning) विषय से 100 अंक के सवाल पूछे जाएंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि परीक्षा की अवधि 1 घंटे निर्धारित की गई है। गलती के लिए नेगेटिव मार्किंग भी दी जाएगी।
उम्मीदवार इन दस्तावेजों का रखें विशेष ध्यान-
IBPS CRP PO/MT परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि परीक्षा केंद्र पर जरूरी दस्तावेज जैसे एडमिट कार्ड, आईडी प्रूफ साथ लेकर जाएं। वहीं एडमिट कार्ड, परीक्षा केंद्र और रोल नंबर को याद कर लें।
यह भी पढ़े- ‘अमित शाह तैयार, राहुल भागना नहीं…’, CM योगी ने विपक्ष पर क्यों साधा निशाना?








