IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज के तीन मुकाबले हो चुके हैं। इस सीरीज का चौथा मैच 13 नवंबर को खेला जाएगा। लेकिन चौथे और पांचवें वनडे से पहले भारतीय टीम से कप्तान शुभमन गिल, केएल राहुल और अंशुल कंबोज बाहर हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, बचे हुए दो वनडे मैचों में श्रेयस अय्यर कप्तानी करेंगे।
IND vs NZ: श्रेयस अय्यर को मिली कप्तानी की कमान
वनडे क्रिकेट के अनुभवी बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को चौथे और पांचवें वनडे के लिए कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी की बात करें तो उन्होंने वनडे क्रिकेट में पहले कभी कप्तानी नहीं की है। चौथे और पांचवें वनडे मैच के जरिए वह अपने कप्तानी करियर (Captaincy Career) की शुरुआत करने जा रहे हैं।
IND vs NZ: ईशान किशन बने उपकप्तान
चौथे और पांचवें वनडे मुकाबले के लिए कप्तानी की कमान श्रेयस अय्यर को सौंपी गई है। वहीं, ईशान किशन भारतीय टीम के उपकप्तान की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। केएल राहुल की गैरमौजूदगी में ईशान किशन विकेटकीपर की भूमिका निभाएंगे। टीम में 11 खिलाड़ी ऐसे हैं, जिन्हें पूरी सीरीज यानी पांचों वनडे मैचों के लिए टीम में बरकरार रखा गया है।
किस वजह से शुभमन गिल समेत ये दो खिलाड़ी हुए बाहर?
वनडे सीरीज समाप्त होने के चार दिन बाद 19 नवंबर से पहला टेस्ट मैच शुरू हो जाएगा। टेस्ट सीरीज शुरू होने में ज्यादा समय नहीं है। आगामी टेस्ट सीरीज में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसी वजह से भारतीय कप्तान शुभमन गिल, विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज को वनडे टीम से बाहर करके टेस्ट टीम में शामिल किया गया है।
आखिरी दो वनडे मैचों क लिए भारतीय टीम का स्क्वाड
श्रेयस अय्यर, रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन, अक्षर पटेल, नमन धीर, औकिब नबी, गुरनूर बराड़, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र, मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर, कुलदीप यादव।
यह भी पढ़े- कौन हैं अन्ना लेझनेवा? पवन कल्याण से कैसे हुई मुलाकात, कब हुई शादी और 13 साल बाद क्यों हुए अलग?








