IND vs SL: भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम मंगलवार को श्रीलंका (कोलंबो) पहुंच चुकी है। 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज 15 अगस्त 2026 से होगा। लेकिन टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम तीन दिनों का अभ्यास मैच खेलेगी। यह तीन दिनों का अभ्यास मैच 7 अगस्त से खेला जाएगा। इन तीन दिनों के अभ्यास मैच के लिए भारत ने भारतीय एस्कॉर्ट के अलावा चार और गेंदबाजों को नेट गेंदबाजी के लिए टीम में शामिल किया है।
IND vs SL: कौन हैं ये चार प्रमुख नेट गेंदबाज-
टेस्ट सीरीज के लिए बीसीसीआई ने भारतीय स्क्वायड का ऐलान कर दिया है। स्क्वायड के अलावा चार अन्य गेंदबाजों को नेट गेंदबाजी के लिए टीम में शामिल किया गया है। ये चार नेट गेंदबाज हैं- हर्ष दुबे, विप्रज निगम, तनीष कोटियान और शिवांग कुमार।
IND vs SL: WTC के लिए अहम है यह सीरीज-
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) की अपडेटेड सूची के अनुसार भारत पांचवें पायदान पर मौजूद है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत के पास मात्र 9 मैच ही बचे हैं।वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में प्रवेश करने के लिए भारत को बचे हुए 9 मैचों में से कम से कम सात मैचों में शानदार जीत दर्ज करनी होगी।
श्रीलंकाई दौरे के लिए भारतीय टीम-
शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन और आकिब नबी। साई सुदर्शन को फिटनेस मंजूरी मिलनी बाकी है।








