Breaking News
Home » News » नेपाल बॉर्डर पर भारतीय कारोबारी परिवार का बेटा हिरासत में, 20 हजार डॉलर और सोने की बरामदगी से मचा हड़कंप

नेपाल बॉर्डर पर भारतीय कारोबारी परिवार का बेटा हिरासत में, 20 हजार डॉलर और सोने की बरामदगी से मचा हड़कंप

India-Nepal Border: भारत-नेपाल सीमा पर स्थित काकरभिट्टा चेक पोस्ट पर उस समय हड़कंप मच गया, जब नेपाल सशस्त्र पुलिस बल ने एक भारतीय नागरिक को विदेशी मुद्रा और भारी मात्रा में सोने के साथ हिरासत में लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान परम पाठक के रूप में हुई है। जांच के दौरान उसके पास से 20 हजार अमेरिकी डॉलर और करीब 570 ग्राम वजन के 6 सोने के बट्टे बरामद किए गए। इस कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में चर्चा तेज हो गई है।