Home » अंतर्राष्ट्रीय » Gen Z प्रदर्शन पर भारत की पाकिस्तान को दो टूक, कहा- सीमा पार आतंकवाद खत्म करें

Gen Z प्रदर्शन पर भारत की पाकिस्तान को दो टूक, कहा- सीमा पार आतंकवाद खत्म करें

India-Pakistan News:

India-Pakistan News: भारत में शिक्षा सुधार को लेकर चल रहे Gen Z आंदोलन पर पाकिस्तान के सोशल मीडिया में बढ़ती प्रतिक्रियाओं के बीच भारत ने स्पष्ट संदेश दिया है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान को भारत के आंतरिक मामलों पर टिप्पणी करने के बजाय सीमा पार आतंकवाद खत्म करने पर ध्यान देना चाहिए।

India-Pakistan News: विदेश मंत्रालय ने क्या कहा-

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने साप्ताहिक प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि भारत के लोग, जिनमें Gen Z भी शामिल है, लगातार पाकिस्तान से राज्य प्रायोजित आतंकवाद समाप्त करने की मांग करते रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि पाकिस्तान के युवा भी अपने देश का ध्यान इसी मुद्दे की ओर आकर्षित करेंगे।

India-Pakistan News: सीमापार आतंकवाद पर भारत का सख्त रुख-

प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान दशकों से भारत के खिलाफ सीमा पार आतंकवाद को बढ़ावा देता रहा है। उन्होंने दोहराया कि भारत के लिए सबसे बड़ा मुद्दा आतंकवाद है, न कि सोशल मीडिया पर चल रही प्रतिक्रियाएं।

सिंधु घाटी सभ्यता के दावे पर भी जवाब-

पाकिस्तान द्वारा सिंधु घाटी सभ्यता की साझा विरासत के दावे पर रणधीर जायसवाल ने कहा कि जो देश धार्मिक कट्टरवाद, हिंसा और सीमा पार आतंकवाद को बढ़ावा देता हो, वह बहुलवादी सांस्कृतिक विरासत का दावा नहीं कर सकता। उन्होंने अल्पसंख्यकों के अधिकारों को लेकर पाकिस्तान के रिकॉर्ड पर भी सवाल उठाए।

पाकिस्तानी सोशल मीडिया पर दिखा समर्थन-

रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भारतीय Gen Z आंदोलन को लेकर बड़ी संख्या में पोस्ट साझा किए गए। कई यूजर्स ने भारतीय छात्रों की तारीफ की, जबकि कुछ ने भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था की भी सराहना की।

पीओजेके के तथाकथित चुनावों पर भारत का बयान-

विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (पीओजेके) में कराए जा रहे तथाकथित विधानसभा चुनावों पर भी अपना रुख दोहराया। भारत ने कहा कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख का पूरा क्षेत्र भारत का अभिन्न हिस्सा है और पीओजेके में कराए जा रहे चुनाव अवैध कब्जे को छिपाने का प्रयास हैं।

मानवाधिकार उल्लंघन का भी उठाया मुद्दा-

भारत ने कहा कि पीओजेके में हालिया विरोध प्रदर्शन वहां के लोगों के आर्थिक शोषण, मौलिक अधिकारों के हनन और प्रशासनिक उत्पीड़न का परिणाम हैं। भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान से सीमा पार आतंकवाद और मानवाधिकारों के मुद्दों पर ध्यान देने की अपील की

यह भी पढ़े- Bankipur By-Election 2026: मुकेश सहनी का भाजपा पर हमला, बोले- गठबंधन धर्म निभाकर बीजेपी को हराना होगा