Home » अंतर्राष्ट्रीय » ट्रम्प बोले-मोदी मेरे महान दोस्त, बयान से बढ़ी हलचल! बोले- भारत अमेरिका पर पूरा भरोसा करे

ट्रम्प बोले-मोदी मेरे महान दोस्त, बयान से बढ़ी हलचल! बोले- भारत अमेरिका पर पूरा भरोसा करे

India-US Relations: डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को अपना “महान दोस्त” बताते हुए कहा कि वह उनके बहुत बड़े फैन हैं। अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारत मंडपम (Bharat Mandapam) में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ट्रम्प ने फोन के जरिए लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा, “मुझे भारत से प्यार है। PM मोदी महान हैं, वह मेरे दोस्त हैं। भारत अमेरिका पर 100% भरोसा कर सकता है।”

‘जरूरत पड़े तो भारत हमें कॉल कर सकता है’

ट्रम्प ने कहा कि भारत और अमेरिका पहले कभी इतने करीब नहीं रहे। उन्होंने कहा, “अगर भारत को कभी मदद की जरूरत पड़ी, तो उन्हें पता है कि कहां कॉल करना है। वे यहीं कॉल करते हैं।” ट्रम्प के इस बयान को दोनों देशों के बीच बढ़ते रणनीतिक और कूटनीतिक रिश्तों के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

India-US Relations: ट्रेड डील और रणनीतिक साझेदारी पर फोकस

यह बयान ऐसे समय आया है जब भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील, टैरिफ, रक्षा सहयोग और टेक्नोलॉजी साझेदारी को लेकर बातचीत जारी है।मार्को रूबियो (Marco Rubio) पहले ही संकेत दे चुके हैं कि दोनों देशों के बीच जल्द व्यापार समझौता हो सकता है। हाल के महीनों में अमेरिका ने कुछ भारतीय उत्पादों पर टैरिफ बढ़ाए थे, लेकिन बाद में कई मामलों में राहत भी दी गई। दोनों देश AI, सेमीकंडक्टर, रक्षा और ऊर्जा क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं।

पहले भी मोदी की तारीफ कर चुके हैं ट्रम्प

डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) इससे पहले भी कई मौकों पर PM मोदी की सार्वजनिक रूप से तारीफ कर चुके हैं। 2019 के ‘Howdy Modi’ कार्यक्रम में उन्होंने मोदी को भारत के सबसे सम्मानित नेताओं में बताया था। 2020 के (‘Namaste Trump)’ कार्यक्रम में उन्होंने मोदी को “टफ नेगोशिएटर” कहा था। 2024 के चुनाव प्रचार के दौरान भी ट्रम्प ने कहा था कि मोदी उनके अच्छे दोस्त हैं।

India-US Relations: दो साल में कई बार हुई मोदी-ट्रम्प बातचीत

2025 और 2026 के दौरान दोनों नेताओं के बीच व्यापार, आतंकवाद, पश्चिम एशिया संकट, QUAD, ऊर्जा सुरक्षा और रक्षा सहयोग जैसे मुद्दों पर कई बार फोन पर बातचीत हो चुकी है। हालिया बातचीतों में होर्मुज स्ट्रेट की सुरक्षा, भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र की स्थिरता पर भी चर्चा हुई।

अमेरिकी राजदूत और जयशंकर ने भी दिए संकेत

भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर (Sergio Gor) ने कहा कि ट्रम्प अक्सर  पीएम मोदी के बारे में पूछते हैं और दोनों देशों के रिश्ते भरोसे व साझा हितों पर आधारित हैं।वहीं एस जयशंकर (S. Jaishankar) ने कहा कि भारत-अमेरिका संबंध नई दिशा में आगे बढ़ रहे हैं और दोनों देश व्यापार, टेक्नोलॉजी, आतंकवाद विरोध और रक्षा सहयोग में तेजी से साथ काम कर रहे हैं।

ये भी पढ़े… आरसीबी बनाम गुजरात का आज महामुकाबला, क्वालीफायर-1 में कौन मारेगा बाजी? जानें पिच रिपोर्ट और संभावित स्कोर

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments