Breaking News
Home » स्पोर्ट्स » India vs England ODI: जीत के बाद विराट कोहली के खास जेस्चर ने जीता दिल, कप्तान शुभमन गिल को दिया सम्मान

India vs England ODI: जीत के बाद विराट कोहली के खास जेस्चर ने जीता दिल, कप्तान शुभमन गिल को दिया सम्मान

India vs England ODI: जीत के बाद विराट कोहली के खास जेस्चर ने जीता दिल, कप्तान शुभमन गिल को दिया सम्मान

India vs England ODI: भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में शानदार जीत दर्ज की, लेकिन मुकाबले के बाद जो दृश्य देखने को मिला, उसने क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया। मैच खत्म होने के बाद भारतीय टीम जब इंग्लैंड के खिलाड़ियों से हाथ मिलाने मैदान पर पहुंची, तब विराट कोहली ने ऐसा जेस्चर किया जिसकी सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि विराट कोहली सबसे आगे चल रहे थे, लेकिन अचानक रुक गए और पीछे मुड़कर कप्तान शुभमन गिल का इंतजार करने लगे। उन्होंने इशारे से गिल को जल्दी आने के लिए कहा और तब तक आगे नहीं बढ़े, जब तक टीम के कप्तान उनके साथ सबसे आगे नहीं आ गए। इसके बाद दोनों ने साथ में विरोधी खिलाड़ियों से हाथ मिलाया। फैंस इसे कप्तान के प्रति सम्मान और टीम भावना का बेहतरीन उदाहरण बता रहे हैं।

शुभमन गिल की कप्तानी में भारत की दमदार शुरुआत

एजबेस्टन में खेले गए पहले वनडे में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआत से ही दबाव बनाया और इंग्लैंड के शीर्ष क्रम को जल्दी पवेलियन भेज दिया। एक समय मेजबान टीम का स्कोर 80 रन पर पांच विकेट था, लेकिन जो रूट ने 76 और लियाम डॉसन ने 68 रन बनाकर पारी को संभाला। उनकी बदौलत इंग्लैंड 258 रन के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच सका।भारतीय गेंदबाजी में अक्षर पटेल सबसे सफल रहे। उन्होंने चार विकेट झटके, जबकि गुरनूर बरार ने नई गेंद से शानदार प्रदर्शन करते हुए दोनों सलामी बल्लेबाजों को आउट किया। प्रसिद्ध कृष्णा ने दो विकेट हासिल किए और जसप्रीत बुमराह ने भी एक सफलता अपने नाम की।

India vs England ODI:गिल, सुंदर और अक्षर ने दिलाई यादगार जीत

259 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए कप्तान शुभमन गिल ने शानदार बल्लेबाजी की और 80 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। हालांकि, वह चोट के कारण रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर चले गए। दूसरी ओर रोहित शर्मा 11 और विराट कोहली 5 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए, लेकिन इसके बाद वाशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल ने जिम्मेदारी संभाली।वाशिंगटन सुंदर ने नाबाद 52 रन और अक्षर पटेल ने नाबाद 57 रन की बेहतरीन पारी खेलते हुए भारत को शानदार जीत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों की संयमित साझेदारी ने टीम को बिना किसी परेशानी के लक्ष्य तक पहुंचा दिया।

अक्षर पटेल बने प्लेयर ऑफ द मैच

गेंद और बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन करने वाले अक्षर पटेल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने पहले गेंदबाजी में चार विकेट लेकर इंग्लैंड की पारी को झटका दिया और फिर नाबाद अर्धशतक लगाकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। वहीं, मैच के बाद विराट कोहली का शुभमन गिल के प्रति सम्मान दिखाने वाला जेस्चर इस जीत को और भी खास बना गया। क्रिकेट प्रशंसक सोशल मीडिया पर कोहली की खेल भावना और टीम संस्कृति की जमकर सराहना कर रहे हैं।

ये भी पढ़े……बीमारी, बेरोजगारी और बिजली संकट से पहचान की नई उड़ान तक: मुख्यमंत्री योगी ने 9 साल की सरकार का रिपोर्ट कार्ड किया पेश