Home » नई दिल्ली » IndiGo का नया फैसला, UAE समेत कई देशों के लिए फ्लाइट सेवाएं धीरे-धीरे बहाल

IndiGo का नया फैसला, UAE समेत कई देशों के लिए फ्लाइट सेवाएं धीरे-धीरे बहाल

IndiGo

IndiGo : मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच अब अंतरराष्ट्रीय हवाई सेवाएं धीरे-धीरे पटरी पर लौटती नजर आ रही हैं। भारत की प्रमुख एयरलाइन इंडिगो ने मिडिल ईस्ट और यूरोप के लिए अपनी उड़ानों को लेकर नया अपडेट जारी किया है। पिछले कुछ दिनों में क्षेत्र में बढ़ते सैन्य और राजनीतिक तनाव के कारण कई देशों ने अपने एयरस्पेस बंद कर दिए थे, जिससे दुनियाभर की उड़ान सेवाएं प्रभावित हो गई थीं। हालांकि अब हालात में धीरे-धीरे सुधार के संकेत मिल रहे हैं और कुछ उड़ानें फिर से शुरू की जा रही हैं।

अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़े तनाव का असर अंतरराष्ट्रीय विमानन क्षेत्र पर साफ दिखाई दिया। कई मिडिल ईस्ट देशों ने एहतियात के तौर पर अपने एयरस्पेस को अस्थायी रूप से बंद कर दिया था।

IndiGo ने जारी किया अपडेट

इंडिगो एयरलाइंस ने कहा है कि वह बदलती अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों पर लगातार नजर बनाए हुए है। एयरलाइन के अनुसार यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए एविएशन अथॉरिटी के साथ तालमेल बनाकर धीरे-धीरे सेवाएं बहाल की जा रही हैं। कंपनी ने भरोसा दिलाया कि हालात को देखते हुए सावधानी के साथ उड़ानों का संचालन किया जाएगा ताकि यात्रियों को कम से कम परेशानी का सामना करना पड़े।

गल्फ के कई शहरों के लिए उड़ानें जारी

एयरलाइन ने यह भी स्पष्ट किया कि भारत और मिडिल ईस्ट के बीच कनेक्टिविटी बनाए रखने के लिए गल्फ क्षेत्र के कई महत्वपूर्ण शहरों के लिए उड़ान सेवाएं जारी रहेंगी। इंडिगो के मुताबिक, मौजूदा परिस्थितियों के बावजूद यात्रियों को जोड़ने के लिए सीमित लेकिन नियमित उड़ानें संचालित की जा रही हैं। कंपनी ने मिडिल ईस्ट के आठ प्रमुख डेस्टिनेशन के लिए उड़ानें जारी रखने का फैसला किया है, जिससे हजारों यात्रियों को राहत मिलेगी। इसके चलते दुनियाभर की एयरलाइंस को सैकड़ों उड़ानें रद्द करनी पड़ीं, जबकि कई फ्लाइट्स को लंबा रास्ता तय करते हुए नए रूट से भेजा गया। इस स्थिति ने हजारों यात्रियों की यात्रा योजनाओं को प्रभावित किया।

स्थिति को सामान्य बनाने की दिशा में एयरलाइन ने एक सीमित शेड्यूल लागू किया है। इसके तहत मिडिल ईस्ट के शहरों से आने-जाने वाली कुल 17 उड़ानों, यानी 34 फ्लाइट सेक्टर का संचालन फिर से शुरू किया गया है। एयरलाइन का कहना है कि हालात में सुधार के साथ आगे और उड़ानें भी जोड़ी जा सकती हैं।

यात्रियों को दी गई जरूरी सलाह

इंडिगो ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी उड़ान का स्टेटस जरूर जांच लें। एयरलाइन ने कहा है कि जिन यात्रियों की फ्लाइट्स प्रभावित हुई हैं, उनसे सीधे उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या ईमेल के जरिए संपर्क किया जाएगा। ऐसे में बिना पुष्टि के एयरपोर्ट पहुंचने से बचने की सलाह दी गई है, ताकि यात्रियों को अनावश्यक परेशानी न हो।

Read More : Iran में नई सत्ता के ऐलान के बीच इजरायल के ताबड़तोड़ हमले, तेहरान से इस्फहान तक बढ़ा तनाव