Home » स्पोर्ट्स » गायकवाड़ और कार्तिक की धमाकेदार पारी, चेन्नई ने मुंबई को 8 विकेट से हराया

गायकवाड़ और कार्तिक की धमाकेदार पारी, चेन्नई ने मुंबई को 8 विकेट से हराया

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने शनिवार को खेले गए आईपीएल 2026 के 44वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस (एमआई) को 8 विकेट से मात दी। इस जीत के साथ सीएसके ने 9 मैचों में 4 जीत हासिल कर अंक तालिका में छठा स्थान हासिल किया। दूसरी ओर, मुंबई इंडियंस की मुश्किलें जारी हैं टीम 9 में से 7 मैच हारकर 9वें स्थान पर बनी हुई है।

चेपॉक में मुंबई की धीमी शुरुआत

यह मुकाबला एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया, जहां मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। हालांकि टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और सिर्फ 1 रन पर ही विल जैक्स का विकेट गिर गया।

शुरुआती झटके के बाद नमन धीर और रयान रिकेल्टन ने मिलकर टीम को संभाला। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 32 गेंदों में 58 रन की साझेदारी की।रिकेल्टन ने 24 गेंदों में 37 रन बनाए, जिसमें 5 छक्के शामिल थे।

रिकेल्टन के आउट होने के बाद सूर्यकुमार यादव ने तेजी से रन बनाए। उन्होंने 12 गेंदों में 21 रन बनाए।वहीं नमन धीर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 37 गेंदों में 57 रन बनाए, जिसमें 3 छक्के और 4 चौके शामिल थे।

सीएसके बनाम एमआई
सीएसके बनाम एमआई

 चेन्नई के गेंदबाजों का दमदार प्रदर्शन

सीएसके की ओर से अंशुल कंबोज ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए।नूर अहमद ने 2 विकेट झटके, जबकि रामकृष्ण घोष और जेमी ओवटरन को 1-1 सफलता मिली।160 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। टीम को दूसरे ओवर में संजू सैमसन के रूप में पहला झटका लगा, जो 11 रन बनाकर आउट हो गए।

IPL 2026: गायकवाड़ और उर्विल की तेज़ साझेदारी

इसके बाद कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने उर्विल पटेल के साथ मिलकर तेज़ बल्लेबाजी की। दोनों ने 22 गेंदों में 49 रन जोड़कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।उर्विल ने 12 गेंदों में 24 रन बनाए।उर्विल के आउट होने के बाद कार्तिक शर्मा ने गायकवाड़ का साथ निभाया। दोनों ने मिलकर 75 गेंदों में 98 रन की नाबाद साझेदारी की और टीम को आसानी से जीत दिला दी।

IPL 2026: सीएसके बनाम एमआई
सीएसके बनाम एमआई

गायकवाड़ और कार्तिक रहे जीत के हीरो

गायकवाड़ ने 48 गेंदों में 67 रन बनाकर नाबाद पारी खेली, जिसमें 2 छक्के और 5 चौके शामिल थे।वहीं कार्तिक शर्मा ने 40 गेंदों में 54 रन बनाकर टीम की जीत पक्की कर दी।

मुंबई इंडियंस की ओर से जसप्रीत बुमराह और एएम गजनफर को 1-1 विकेट मिला, लेकिन टीम को हार से नहीं बचाया जा सका।

ये भी पढ़ें…नीतीश के बेटे निशांत कुमार 3 मई से सद्भाव यात्रा पर, जमीनी राजनीति की शुरुआत