IPL 2026 Vaibhav Suryvanshi: जयपुर में खेले गए आईपीएल मुकाबले में Gujarat Titans ने Rajasthan Royals को 77 रन से हराकर इतिहास रच दिया। यह रनों के अंतर से गुजरात की आईपीएल में अब तक की सबसे बड़ी जीत रही। इससे पहले टीम की सबसे बड़ी जीत 62 रन की थी।
सबसे तेज 100 टी-20 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने वैभव
राजस्थान के युवा बल्लेबाज Vaibhav Suryavanshi ने मैच में बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज 100 छक्के पूरे कर वेस्टइंडीज के Kieron Pollard का रिकॉर्ड तोड़ दिया। वैभव ने सिर्फ 514 गेंदों में 100 छक्के पूरे किए, जबकि पोलार्ड ने इस उपलब्धि तक पहुंचने के लिए 843 गेंदें खेली थीं। उन्होंने मैच के पहले ही ओवर में यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
IPL 2026 Vaibhav Suryvanshi: IPL इतिहास के सबसे लंबे ओवरों में से एक
राजस्थान की ओर से मैच का पहला ओवर Jofra Archer ने डाला। यह ओवर आईपीएल इतिहास के संयुक्त रूप से सबसे लंबे ओवरों में शामिल हो गया। आर्चर ने ओवर पूरा करने में 11 गेंदें डालीं, जिसमें 4 वाइड और 1 नो-बॉल शामिल रही। इस ओवर में कुल 18 रन बने।
IPL 2026 Vaibhav Suryvanshi: पिंक जर्सी में उतरी राजस्थान टीम
राजस्थान रॉयल्स की टीम ‘पिंक प्रॉमिस’ अभियान के तहत ऑल पिंक जर्सी पहनकर मैदान में उतरी। राजस्थान पिछले कई सीजन से एक मैच पिंक जर्सी में खेलती है। इस अभियान के जरिए ग्रामीण राजस्थान की महिलाओं की मदद की जाती है। टीम के अनुसार हर छक्के पर स्पॉन्सर के साथ मिलकर छह घरों में सोलर लाइट लगाई जाती है।
जडेजा के सेलिब्रेशन ने बटोरी सुर्खियां
गुजरात की पारी के दौरान Shubman Gill को 12वें ओवर में जीवनदान मिला। Ravindra Jadeja की गेंद पर शुभमन गिल ने बड़ा शॉट खेला, लेकिन डीप मिडविकेट पर Shimron Hetmyer कैच नहीं पकड़ सके और गेंद बाउंड्री पार चली गई। इसके बाद 14वें ओवर में जडेजा ने Jos Buttler को डोनोवन फरेरा के हाथों कैच आउट कराया। विकेट लेने के बाद जडेजा ने खास अंदाज में विकेट को ‘जेब में डालने’ का इशारा किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
राशिद खान ने लगातार गेंदों पर झटके विकेट
राजस्थान की पारी के 8वें ओवर में Rashid Khan ने लगातार विकेट लेकर मैच का रुख पूरी तरह गुजरात की ओर मोड़ दिया। उन्होंने पहले Dhruv Jurel को 24 रन पर बोल्ड किया। अगली ही गेंदों में डोनोवन फरेरा को भी बोल्ड कर राजस्थान की उम्मीदों को बड़ा झटका दिया। गुजरात की इस शानदार जीत के साथ टीम ने प्लेऑफ की दौड़ में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है।
यह भी पढे़ : मध्यप्रदेश के 3 युवक ISI कनेक्शन में गिरफ्तार: मंदिर, ढाबे और सैन्य कैंप की रेकी का आरोप








