Home » मनोरंजन » Ira Khan Troll: ‘मैं खबरें नहीं देखती…’ कहने पर क्यों ट्रोल हो रही हैं आमिर खान की बेटी इरा खान?

Ira Khan Troll: ‘मैं खबरें नहीं देखती…’ कहने पर क्यों ट्रोल हो रही हैं आमिर खान की बेटी इरा खान?

Ira Khan Troll: 'मैं खबरें नहीं देखती...' कहने पर क्यों ट्रोल हो रही हैं आमिर खान की बेटी इरा खान?

Ira Khan Troll: आमिर खान की बेटी इरा खान इन दिनों अपने एक वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर लंबे समय तक चुप रहने के बाद इरा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर बताया कि वह आमतौर पर खबरें नहीं देखतीं और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे विरोध-प्रदर्शनों के वीडियो भी नहीं देखतीं। उनका यही बयान अब इंटरनेट पर बहस और ट्रोलिंग की वजह बन गया है।

क्या कहा था इरा खान ने?

वीडियो में इरा ने कहा कि वह मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देती हैं। उन्होंने बताया कि वह ऐसी खबरों और हिंसा से जुड़े वीडियो देखने से बचती हैं क्योंकि इससे वह भावनात्मक रूप से काफी परेशान हो जाती हैं और खुद को असहाय महसूस करती हैं। इरा ने यह भी कहा कि उन्हें नहीं लगा कि इस मुद्दे पर बोलने से वह चर्चा में कोई नया नजरिया जोड़ पाएंगी।

Ira Khan Troll: क्यों हो रही है ट्रोलिंग?

इरा के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने उनकी आलोचना शुरू कर दी। कुछ लोगों का कहना है कि एक सार्वजनिक पहचान रखने वाले व्यक्ति होने के नाते उन्हें देश के अहम मुद्दों पर अपनी राय रखनी चाहिए। वहीं, कई यूजर्स ने “मैं खबरें नहीं देखती” वाले बयान को गैर-जिम्मेदाराना बताते हुए उनकी आलोचना की।कुछ लोगों ने यह भी सवाल उठाया कि अगर समाज के गंभीर मुद्दों से दूरी बनाई जाएगी तो जागरूकता कैसे बढ़ेगी। इसी वजह से इरा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

Ira Khan Troll: कई लोगों ने किया इरा का समर्थन भी

हालांकि, ट्रोलिंग के बीच इरा खान के समर्थन में भी कई लोग सामने आए। समर्थकों का कहना है कि हर व्यक्ति को अपनी मानसिक शांति बनाए रखने का अधिकार है और किसी भी मुद्दे पर बोलना या न बोलना उसका व्यक्तिगत फैसला हो सकता है। उनका मानना है कि मानसिक स्वास्थ्य की सुरक्षा भी उतनी ही जरूरी है जितनी सामाजिक मुद्दों पर चर्चा।

चुप्पी पर भी दी सफाई

इरा खान ने वीडियो में साफ कहा कि उनकी चुप्पी का मतलब यह नहीं है कि उन्हें छात्रों या किसी सामाजिक मुद्दे की परवाह नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर लोगों ने उनकी चुप्पी को संवेदनहीनता समझा है तो उन्हें इसका अफसोस है, लेकिन उनका ऐसा कोई इरादा नहीं था।फिलहाल इरा खान का यह बयान सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है। एक तरफ जहां कुछ लोग उनके नजरिए की आलोचना कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कई लोग मानसिक स्वास्थ्य को लेकर उनकी सोच का समर्थन भी कर रहे हैं।

ये भी पढ़े……योगी का बुलडोजर एक्शन: लखनऊ अग्निकांड में 15 मौतों वाली इमारत पर चला बुलडोजर