Iran crisis: हिंद महासागर में अमेरिका ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए ईरान से जुड़े तेल टैंकर को जब्त कर लिया है। अमेरिकी रक्षा विभाग के मुताबिक ‘मैजेस्टिक X’ नाम के इस टैंकर पर ईरानी तेल की तस्करी का आरोप है। यह कदम ऐसे समय पर उठाया गया है, जब क्षेत्र में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है।
हिंद महासागर में एक्शन, पहले भी हो चुकी है ऐसी कार्रवाई
डेटा के अनुसार, यह टैंकर श्रीलंका और इंडोनेशिया के बीच हिंद महासागर में मौजूद था। इसी इलाके में इससे पहले भी अमेरिका ‘टिफनी’ नाम के एक अन्य टैंकर को जब्त कर चुका है। अमेरिका का कहना है कि वह ईरान को मदद पहुंचाने वाले नेटवर्क को खत्म करने के लिए लगातार समुद्री ऑपरेशन चला रहा है।
Iran crisis: पहले से ही बैन था टैंकर, नाम भी बदला गया
‘मैजेस्टिक X’ पहले ‘फीनिक्स’ नाम से जाना जाता था और इस पर 2024 में अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने प्रतिबंध लगाया था। आरोप है कि यह जहाज झूठे दस्तावेज और ट्रैकिंग सिस्टम में हेरफेर करके ईरानी तेल को दूसरे देशों तक पहुंचाता था।
समुद्र में बढ़ा तनाव, जहाजों पर हमले जारी
Iran crisis: ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच हालात और गंभीर हो गए हैं। हाल ही में ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य में तीन जहाजों पर हमला कर दो को कब्जे में ले लिया था। बीते समय में इस पूरे क्षेत्र में 30 से ज्यादा जहाजों पर हमले हो चुके हैं, जिससे वैश्विक समुद्री सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
ये भी पढ़ें: बंगाल चुनाव: पहले चरण की वोटिंग के बीच कई जिलों में हिंसा और विवाद, माहौल तनावपूर्ण








