Home » देश-विदेश » पुतिन से मिले ईरान के विदेश मंत्री अराघची: रूस ने दिया खुला समर्थन, ट्रम्प की नई चेतावनी

पुतिन से मिले ईरान के विदेश मंत्री अराघची: रूस ने दिया खुला समर्थन, ट्रम्प की नई चेतावनी

Iran Russia Relations:

Iran Russia Relations: ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने सोमवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। इस बैठक में रूस ने ईरान के प्रति खुला समर्थन जताया। रूसी मीडिया के मुताबिक, पुतिन ने कहा कि ईरानी जनता साहस और वीरता के साथ अपनी संप्रभुता और स्वतंत्रता की रक्षा कर रही है। उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें ईरान के सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई का संदेश मिला है।

कूटनीति के बीच बढ़ा तनाव

अराघची की यह यात्रा ऐसे समय हुई है, जब अमेरिका और ईरान के बीच हालिया बातचीत किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। ऐसे में ईरान रूस के साथ अपने रिश्ते मजबूत करने में जुटा है। उधर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प आज अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा टीम के साथ अहम बैठक करने वाले हैं। इसमें ईरान के साथ जारी तनाव, रुकी हुई बातचीत और आगे की रणनीति पर चर्चा होगी।

Iran Russia Relations: सैन्य विकल्पों पर भी मंथन संभव

अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बैठक में ईरान पर दोबारा बमबारी जैसे विकल्पों पर भी चर्चा हो सकती है, जिससे क्षेत्र में तनाव और बढ़ने की आशंका है।

Iran Russia Relations: ट्रम्प की सख्त चेतावनी

ट्रम्प ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा कि उसके पास युद्ध खत्म करने के लिए बहुत कम समय बचा है। उन्होंने कहा कि अगर सीजफायर पर सहमति नहीं बनी, तो तेल पाइपलाइन को गंभीर नुकसान हो सकता है।

यह भी पढे़ : 1 लाख में खरीदी बच्ची, ‘मनहूस’ मानकर हाईवे पर छोड़ा: मूंदड़ा दंपती समेत 6 गिरफ्तार, तस्करी नेटवर्क का खुलासा

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments