Home » देश-विदेश » ट्रम्प बोले- ईरान के साथ समझौता खत्म, CENTCOM ने 80 से ज्यादा सैन्य ठिकानों पर किए हमले; खाड़ी में फिर बढ़ा तनाव

ट्रम्प बोले- ईरान के साथ समझौता खत्म, CENTCOM ने 80 से ज्यादा सैन्य ठिकानों पर किए हमले; खाड़ी में फिर बढ़ा तनाव

Iran US Conflict:

Iran US Conflict: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर गहरा गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया कि ईरान के साथ हुआ समझौता (MoU) अब प्रभावी नहीं रहा। तुर्किये के अंकारा में NATO शिखर सम्मेलन के दौरान ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका ने ईरान के खतरनाक सैन्य ठिकानों पर शक्तिशाली हमला किया है और ईरानी नेतृत्व पर भी तीखी टिप्पणी की।

80 से अधिक सैन्य ठिकानों पर अमेरिकी कार्रवाई

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के अनुसार, ईरान के 80 से ज्यादा सैन्य ठिकानों पर सटीक हवाई हमले किए गए। इन हमलों में एयर डिफेंस सिस्टम, कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, तटीय रडार, एंटी-शिप मिसाइल सिस्टम, ड्रोन लॉन्च साइट्स और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की 60 से अधिक सैन्य नौकाओं को निशाना बनाया गया। अमेरिका ने कहा कि यह कार्रवाई होर्मुज स्ट्रेट में व्यावसायिक जहाजों पर हुए हालिया हमलों के जवाब में की गई।

Iran US Conflict: होर्मुज में तीन तेल टैंकरों पर हमला

इससे पहले ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट में तीन तेल टैंकरों को निशाना बनाया, जिनमें एक कतर का टैंकर भी शामिल था। ईरान ने चेतावनी दी कि उसके तय किए गए समुद्री मार्गों का पालन नहीं करने वाले जहाजों की सुरक्षा की गारंटी नहीं दी जा सकती।

Iran US Conflict: कतर ने जताया विरोध

कतर ने अपने तेल टैंकर पर हुए हमले की कड़ी निंदा करते हुए ईरान को इसके लिए पूरी तरह जिम्मेदार ठहराया। कतर ने कहा कि ऐसे हमले अंतरराष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा और वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति के लिए गंभीर खतरा हैं।

ईरान ने बातचीत से किया इनकार

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि धमकियों और सैन्य दबाव के माहौल में अमेरिका के साथ किसी भी प्रकार की वार्ता संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि पहले अमेरिका को अपने पुराने समझौतों का सम्मान करना होगा।

खामेनेई की अंतिम यात्रा जारी

पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की अंतिम यात्रा ईरान से इराक पहुंच चुकी है। नजफ में आयोजित अंतिम यात्रा में लाखों लोगों के शामिल होने का दावा किया गया है। अंतिम यात्रा के बाद पार्थिव शरीर को कर्बला ले जाया जाएगा।

बहरीन और बुशहर में बढ़ी हलचल

बहरीन में बुधवार को तीसरी बार एयर रेड सायरन बजाए गए, जबकि ईरान के बुशहर शहर में कई धमाकों की आवाजें सुनाई देने की खबर सामने आई है। धमाकों के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

ईरान का ड्रोन हमले का दावा

ईरान की सेना ने दावा किया है कि उसने बहरीन स्थित शेख ईसा एयर बेस पर तैनात अमेरिकी सैनिकों को निशाना बनाकर ड्रोन हमला किया है। ईरानी सेना ने कहा कि यह कार्रवाई अमेरिकी एयरस्ट्राइक के जवाब में की गई है और क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकाने अब उनके निशाने पर हैं।

यह भी पढे़ : Meta की सबसे बड़ी कार्रवाई: Instagram-Facebook से हटे करोड़ों पोस्ट, लाखों अकाउंट बंद