Home » राजस्थान » Jaipur News: जयपुर की शादी में हुई हैरान करने वाली चोरी, दुल्हन का बैग स्टेज से गायब

Jaipur News: जयपुर की शादी में हुई हैरान करने वाली चोरी, दुल्हन का बैग स्टेज से गायब

Jaipur News: जयपुर की शादी में हुई हैरान करने वाली चोरी, दुल्हन का बैग स्टेज से गायब

Jaipur News: जयपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर भी हलचल मचा दी है। शहर के जगतपुरा इलाके में स्थित चंदन वन बिलवा में आयोजित एक शादी के रिसेप्शन के दौरान दुल्हन का कीमती बैग चोरी हो गया। ये घटना इतनी तेजी से हुई कि किसी को कुछ समझने का समय तक नहीं मिला।

स्टेज पर फोटोशूट के बीच चोरी

पुलिस और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चोरी की घटना 7 फरवरी को हुई। शादी के रिसेप्शन में दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर मौजूद थे और मेहमान उनसे मिलते रहे। इसी बीच स्टेज पर फोटोशूट चल रहा था। CCTV फुटेज में देखा गया कि चोर स्टेज के पीछे से आया और बिना किसी को देखे, सोफे के पास रखे दुल्हन के बैग को उठा ले गया।बैग में 4 लाख रुपये नकद और कीमती ज्वेलरी रखी हुई थी। घटना कैमरे में पूरी तरह कैद हो गई और अब वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Jaipur News: वीडियो वायरल, लोगों की प्रतिक्रियाएं मजेदार

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो को @reporter.sahab नाम के इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया। वीडियो को अब तक हजारों लाइक मिल चुके हैं और यूजर्स की प्रतिक्रियाओं का तांता लगा हुआ है। कुछ लोगों ने इस घटना पर हँसी मजाक भी किया। एक यूजर ने लिखा बस इसलिए फूफाजी नाराज रहते हैं, अगर उनके हाथ में ये बैग होता तो चोरी नहीं होती। वहीं, एक और यूजर ने मजाक में कहा, इसीलिए तो जीजा जी को बैग सौंपा जाता है।

Jaipur News: पुलिस की जांच जारी

जयपुर पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर चोर की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए सभी संभावित सुरागों की जांच की जा रही है।इस घटना ने यह साबित कर दिया है कि शादी जैसे खुशियों भरे मौके पर भी सावधानी रखना जरूरी है। विशेषज्ञों का कहना है कि स्टेज पर रखी हुई कीमती चीज़ों पर नजर रखने के लिए आयोजकों को अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था करनी चाहिए।

ये भी पढ़े: तमंचे की गोलियों से हुई वैलेंटाइन-डे की शुरुआत, युवक ने पहले युवती को मारी गोली, फिर खुद को किया ढेर