Home » अंतर्राष्ट्रीय » जापान में 7.1 तीव्रता के भूकंप से दहशत, क्यूशू में सुनामी अलर्ट जारी: प्रशासन सतर्क

जापान में 7.1 तीव्रता के भूकंप से दहशत, क्यूशू में सुनामी अलर्ट जारी: प्रशासन सतर्क

जापान में 7.1 तीव्रता का भूकंप, सुनामी अलर्ट

Japan Earthquake: जापान के दक्षिणी मुख्य द्वीप क्यूशू के कुमामोटो क्षेत्र में मंगलवार देर दोपहर 7.1 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) के अनुसार, भूकंप समुद्र की सतह से करीब 10 किलोमीटर (6 मील) की गहराई पर आया। शाम 4:29 बजे आए इस भूकंप के बाद तुरंत सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई। हालांकि शुरुआती रिपोर्ट में किसी तरह के जान-माल के नुकसान या लोगों के घायल होने की सूचना नहीं मिली है। भूकंप का केंद्र कुमामोटो के पश्चिमी हिस्से में था, जो टोक्यो से लगभग 900 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में स्थित है।

सुनामी पर अपडेट

भूकंप के बाद अमेरिकी पैसिफिक सुनामी वॉर्निंग सेंटर ने कहा कि सुनामी का खतरा स्थानीय तटीय इलाकों तक ही सीमित है। एजेंसी के मुताबिक, दूर-दराज के तटों के लिए किसी बड़े सुनामी खतरे की आशंका नहीं है। इसके बावजूद प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Japan Earthquake:  जापान में 7.1 तीव्रता का भूकंप, सुनामी अलर्ट
जापान में 7.1 तीव्रता का भूकंप, सुनामी अलर्ट
मैक्सिको में भी आया था भूकंप

जापान से पहले पिछले सप्ताह मैक्सिको में भी 7.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया था। इसके झटके दक्षिणी राज्य चियापास के तट के पास सबसे ज्यादा महसूस किए गए थे। भूकंप के बाद वहां भी सुनामी की चेतावनी जारी की गई थी। इसके असर से मध्य अमेरिका के कई हिस्सों में भी कंपन महसूस हुआ। अल साल्वाडोर और ग्वाटेमाला जैसे पड़ोसी देशों में भी लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए, जिससे कई जगहों पर दहशत का माहौल बन गया।

कम गहराई से बढ़ा असर

अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के अनुसार, मैक्सिको का भूकंप प्यूर्टो माडेरो शहर के पास जमीन से केवल 10 किलोमीटर की गहराई पर आया था। कम गहराई होने के कारण जमीन के भीतर तेज कंपन हुआ और आसपास की इमारतें जोर-जोर से हिलने लगीं। ऐसे भूकंप अक्सर अधिक तीव्रता से महसूस किए जाते हैं क्योंकि उनका केंद्र धरती की सतह के काफी करीब होता है।

जापान में 7.1 तीव्रता का भूकंप, सुनामी अलर्ट
जापान में 7.1 तीव्रता का भूकंप, सुनामी अलर्ट
रिक्टर स्केल क्या बताता है?

भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर मापी जाती है और इसी के आधार पर उसके प्रभाव का अनुमान लगाया जाता है। 4 से 4.9 तीव्रता का भूकंप घरों में रखा सामान गिरा सकता है। 5 से 5.9 तीव्रता में भारी फर्नीचर और अन्य सामान हिलने लगते हैं। 6 से 6.9 तीव्रता के भूकंप से इमारतों की नींव और ढांचे में दरारें आ सकती हैं। 7 से 7.9 तीव्रता का भूकंप इमारतों को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है और कई इमारतें गिर भी सकती हैं। वहीं 8 से 8.9 तीव्रता के भूकंप में सुनामी का खतरा बढ़ जाता है और व्यापक तबाही हो सकती है। 9 या उससे अधिक तीव्रता का भूकंप सबसे विनाशकारी माना जाता है, जिससे बड़े पैमाने पर जान-माल का नुकसान हो सकता है।

ये भी पढ़ें…सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, NEET प्रदर्शन में हिरासत में लिए गए निर्दोष छात्रों को तुरंत रिहा करें