Home » अंतर्राष्ट्रीय » Japan Earthquake: भूकंप के बाद शॉपिंग मॉल में जोरदार धमाका, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

Japan Earthquake: भूकंप के बाद शॉपिंग मॉल में जोरदार धमाका, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

 Japan Earthquake:

Japan Earthquake: जापान में मंगलवार को आए 7.1 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप के बाद एक शॉपिंग मॉल में जोरदार धमाका होने की खबर सामने आई है। हादसे के बाद मॉल में कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। राहत और बचाव टीमों ने मौके पर पहुंचकर अभियान शुरू कर दिया है।

Japan Earthquake: एओन शॉपिंग मॉल में हुआ धमाका-

रॉयटर्स के मुताबिक, भूकंप के बाद जापान के एओन (Aeon) शॉपिंग मॉल में विस्फोट हुआ। फायर फाइटर्स ने बताया कि धमाके के बाद मॉल के अंदर मौजूद कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। हालांकि, मॉल प्रशासन के एक प्रवक्ता ने बताया कि भूकंप के तुरंत बाद ग्राहकों और कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। बाद में हुए धमाके के कारणों की जांच की जा रही है।

Japan Earthquake: भूकंप से जापान में भारी नुकसान-

जापान के कुमामोटो क्षेत्र में आए 7.1 तीव्रता के भूकंप से अब तक कई लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। भूकंप के बाद कई इलाकों में बिजली गुल हो गई, आग लगने की घटनाएं हुईं और सड़कों व पुलों को नुकसान पहुंचा। प्रधानमंत्री सनाए तकाइची ने लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सरकार नुकसान का आकलन कर रही है और राहत कार्य जारी हैं।

रेल, बस और हवाई सेवाएं प्रभावित-

भूकंप के बाद जापान में परिवहन सेवाओं पर भी असर पड़ा है। कई रेल सेवाएं रोक दी गईं, बुलेट ट्रेन संचालन निलंबित किया गया और उड़ानों को रद्द करना पड़ा। कुमामोटो एयरपोर्ट का रनवे भी अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया। वहीं, करीब 40 हजार घरों में बिजली आपूर्ति प्रभावित होने की जानकारी सामने आई है।

सुनामी चेतावनी बाद में हटाई गई-

जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने शुरुआत में सुनामी की चेतावनी जारी की थी, जिसे बाद में हटा लिया गया। एजेंसी ने प्रभावित इलाकों के लोगों को अगले कुछ दिनों तक भूकंप और भूस्खलन के खतरे को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी-

जापान सरकार ने प्रभावित क्षेत्रों में आपदा प्रबंधन टीमों को सक्रिय कर दिया है। रक्षा मंत्रालय ने भी राहत कार्यों के लिए विमान भेजे हैं। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है

यह भी पढ़े- Jammu Kashmir Mine Blast: उड़ी में LoC के पास माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल, एयरलिफ्ट कर श्रीनगर भेजा गया