Home » एक्सक्लूसिव » कौन थे जीवा महाला? ‘राजा शिवाजी’ में सलमान खान के किरदार के पीछे छिपी वीरता की कहानी

कौन थे जीवा महाला? ‘राजा शिवाजी’ में सलमान खान के किरदार के पीछे छिपी वीरता की कहानी

Jiva Mahala:

Jiva Mahala: राजा शिवाजी 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म में सलमान खान ने कैमियो करते हुए जीवा महाला का किरदार निभाया है, जिसने लोगों की जिज्ञासा बढ़ा दी है।

 मराठा साम्राज्य के वीर योद्धा थे जीवा महाला

जीवा महाला मराठा साम्राज्य के एक बहादुर और भरोसेमंद योद्धा थे, जो छत्रपति शिवाजी महाराज के अंगरक्षक के रूप में जाने जाते थे। उनकी निष्ठा और वीरता के कारण उन्हें शिवाजी महाराज के सबसे विश्वसनीय सैनिकों में गिना जाता है।

Jiva Mahala: प्रतापगढ़ युद्ध में दिखाई असाधारण बहादुरी

साल 1659 में हुए प्रतापगढ़ का युद्ध के दौरान जीवा महाला ने इतिहास रच दिया था। जब शिवाजी महाराज की मुलाकात अफजल खान से हुई, तब हमला होने पर जीवा महाला ने तुरंत प्रतिक्रिया दी।

Jiva Mahala: एक वार से बचाई शिवाजी महाराज की जान

हमले के दौरान अफजल खान के सैनिक सैयद बंडा ने शिवाजी महाराज पर हमला करने की कोशिश की। तभी जीवा महाला ने अपनी तलवार से सैयद बंडा को मार गिराया और शिवाजी महाराज के प्राणों की रक्षा की।

 आज भी याद की जाती है उनकी वीरता

जीवा महाला की बहादुरी और निष्ठा मराठा इतिहास में अमर है। आज भी उन्हें एक ऐसे योद्धा के रूप में याद किया जाता है, जिन्होंने संकट की घड़ी में अपने राजा की जान बचाकर इतिहास में अपना नाम दर्ज कराया।

यह भी पढे़ : पश्चिम बंगाल: मतगणना ड्यूटी पर सुप्रीम कोर्ट पहुंची टीएमसी, 2 मई को सुनवाई

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments