Home » जॉब - एजुकेशन » नवोदय विद्यालय की कक्षा 6 में एडमिशन लेने का मौका, बिना रुपए खर्च किए होगा एडमिशन

नवोदय विद्यालय की कक्षा 6 में एडमिशन लेने का मौका, बिना रुपए खर्च किए होगा एडमिशन

 JNVST Registration 2027:

JNVST Registration 2027: नवोदय विद्यालय समिति (JNVST) द्वारा नवोदय कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा (JNVST 2026) के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि को 7 अगस्त तक एक्सटेंड किया गया है। ऐसे में माता-पिता को यह सलाह दी जाती है कि वे बिना देरी किए नवोदय विद्यालय (JNVST) में अपने बच्चों का दाखिला करवाएं। दाखिले की प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से की जाएगी। नवोदय विद्यालय में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार NVS की ऑफिशियल वेबसाइट https://navodaya.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया को पूर्ण करें।

JNVST Registration 2027: आवेदन करने वालों को नहीं देनी पड़ेगी फीस-

माता-पिता की जानकारी के लिए बता दें कि नवोदय विद्यालय (NVS) कक्षा 6 एडमिशन के लिए निशुल्क एप्लीकेशन फॉर्म भरा जा सकता है। चाहे आप किसी भी वर्ग के उम्मीदवार हों, जैसे एससी, एसटी, ओबीसी, जनरल आदि, आपको एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए 1 रुपया भी खर्च नहीं करना होगा।

JNVST Registration 2027: कैसे करें आवेदन-

माता-पिता अपने बच्चों का एडमिशन घर बैठे ही कर सकते हैं। बस माता-पिता को निम्नलिखित स्टेप्स का सहारा लेना होगा।

JNVST Class 6 Application Form 2026 भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर विजिट करें।

वेबसाइट के होम पेज पर पॉप-अप में एडमिशन से संबंधित वेबसाइट लिंक cbseitms.rcil.gov.in/nvs पर क्लिक करें।

अब नए पेज पर Click here for Registration for Class VI JNVST (2027-28) पर क्लिक करें और मांगी गई सभी जानकारी सही-सही दर्ज करके फॉर्म भर लें।

आवेदन पूरा होने के बाद Click Here to Print Registration Form पर क्लिक करके उसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

जानें फॉर्म भरने की योग्यताएं-

नवोदय विद्यालय कक्षा 6 में आवेदन करने के लिए छात्र का किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय में पांचवीं कक्षा में अध्ययनरत या उत्तीर्ण होना आवश्यक है। छात्र उसी जिले का निवासी होना चाहिए, जहां के नवोदय विद्यालय में आवेदन कर रहा है। इसके अलावा आवेदन करने के लिए छात्र की जन्मतिथि 1 मई 2015 से 31 जुलाई 2017 के बीच होनी चाहिए

यह भी पढ़े- अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक ! बोले- ‘मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके मेटा