Breaking News
Home » उत्तर प्रदेश » प्रेमी के लिए हाईवे पर भिड़ीं दो लड़कियां, कानपुर की सड़क बनी अखाड़ा, बाल पकड़कर पटका, जड़े 11 थप्पड़

प्रेमी के लिए हाईवे पर भिड़ीं दो लड़कियां, कानपुर की सड़क बनी अखाड़ा, बाल पकड़कर पटका, जड़े 11 थप्पड़

Kanpur News

Kanpur News: कानपुर में एक प्रेम प्रसंग ने ऐसा रूप ले लिया कि हाईवे पर दो लड़कियां देखती ही देखते आपस में भिड़ गईं। यशोदा नगर बाईपास पर हुई यह घटना अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। वीडियो में दोनों युवतियां एक लड़के को लेकर उलझती दिखती हैं। झगड़ा इतना बढ़ गया कि सड़क पर बाल पकड़कर पटकने और थप्पड़ों की बौछार का नजारा सामने आ गया।

घसीटते हुए कई थप्पड़ मारती लड़कियां

वीडियो में सफेद कपड़ों में नजर आ रही युवती दूसरी को पहले बालों से खींचकर नीचे गिराती है और फिर उसे घसीटते हुए कई थप्पड़ मारती है। यह सिलसिला इतना लंबा चला कि गुस्से में भरी युवती ने उसे 11 बार थप्पड़ जड़े और छाती व सिर पर लातें बरसाईं। तीसरी लड़की पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाती रही। हैरानी की बात यह रही कि मौके पर मौजूद राहगीर तमाशबीन बने रहे किसी ने बीच-बचाव नहीं किया। मारपीट के दौरान सफेद कपड़ों वाली लड़की बार-बार कहती सुनी गई अभिषेक को तूने छोड़ा था अब जब वह मेरा है तो उसे बाबू क्यों बोली दूसरी युवती रोते हुए पैर पकड़कर माफी मांगती रही लेकिन हमला लगातार जारी रहा।

मार खाने के बाद जब लड़की उठी, तो दूसरी लड़की ने उसे फिर से जमीन पर गिरा दिया।

वीडियो हुआ वायरल

वीडियो में यह भी सामने आया है कि पीटी गई लड़की को पहले से आरोप लगाने वाली लड़की जानती थी। वह कह रही है तू अभिषेक से बोली थी मैं तुमसे पहले स्काई लॉन में मिली थी। इतना कहते ही उसने उस पर बेतहाशा वार किए। घटना कुछ दिन पुरानी बताई जा रही है पर वीडियो अब वायरल हुआ है। दोनों युवतियां बर्रा इलाके की रहने वाली हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी युवतियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़े: पलिया पुलिस का बड़ा धमाका: दो बड़ी चोरियों का खुलास कर 4 शातिर चोर किए गिरफ्तार