Home » Breaking News » कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन तय? सिद्धारमैया के इस्तीफे की अटकलें तेज, डीके शिवकुमार पहुंचे CM आवास

कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन तय? सिद्धारमैया के इस्तीफे की अटकलें तेज, डीके शिवकुमार पहुंचे CM आवास

Karnataka CM Row: कर्नाटक कांग्रेस में लंबे समय से चल रही सत्ता परिवर्तन की चर्चाओं के बीच गुरुवार को मुख्यमंत्री सिद्धारमैया (Siddaramaiah) के आवास पर एक अहम बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार (DK Shivakumar) समेत कई वरिष्ठ मंत्री पहुंचे, जिसके बाद राज्य की राजनीति में हलचल और तेज हो गई है।

सामने आई खास तस्वीर

ब्रेकफास्ट मीटिंग के दौरान एक तस्वीर सामने आई, जिसमें डीके शिवकुमार (DK Shivakumar) मुख्यमंत्री सिद्धारमैया (Siddaramaiah) के पैर छूकर आशीर्वाद लेते दिखाई दिए। इस तस्वीर के बाद नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों को और बल मिला है।

Karnataka CM Row
                                                           Karnataka CM Row

Karnataka CM Row: कई बड़े नेता पहुंचे CM आवास

बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) के बेटे प्रियंक खड़गे (Priyank Kharge) , केजे जॉर्ज, एमबी पाटिल, रामलिंगा रेड्डी और एचके पाटिल समेत कई मंत्री शामिल हुए। मुख्यमंत्री आवास के बाहर सुरक्षा व्यवस्था भी सामान्य दिनों की तुलना में काफी सख्त नजर आई।

क्या डीके शिवकुमार संभालेंगे कमान?

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि अगर नेतृत्व परिवर्तन होता है तो डीके शिवकुमार (DK Shivakumar) को मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी सभी गुटों को संतुलित रखने के लिए कई डिप्टी सीएम वाला फार्मूला भी अपना सकती है। हालांकि कांग्रेस की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Karnataka CM Row: राज्यसभा और कैबिनेट फेरबदल पर भी चर्चा

सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस नेतृत्व सिद्धारमैया को राज्यसभा भेजने के विकल्प पर भी विचार कर रहा है। इसके साथ ही उनके बेटे यतींद्र सिद्धारमैया (Yathindra Siddaramaiah) को राज्य कैबिनेट में जगह मिलने की संभावना जताई जा रही है। जून में कर्नाटक की चार राज्यसभा सीटों पर चुनाव होने हैं, जिसको लेकर भी पार्टी रणनीति बना रही है।

हाईकमान की बैठकों के बाद बढ़ीं अटकलें

बताया जा रहा है कि हाल ही में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) के साथ हुई बैठकों के बाद नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा और मजबूत हुई है। हालांकि पार्टी फिलहाल किसी भी फैसले पर खुलकर कुछ कहने से बच रही है।

ये भी पढ़े… असम विधानसभा में UCC पर गरजे हिमंत सरमा, कांग्रेस पर सांप्रदायिक ताकतों के आगे झुकने का आरोप

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments