Home » Breaking News » सिद्धारमैया के CM पद छोड़ने की चर्चाओं पर बोम्मई का हमला, बोले- पिछड़ी जातियों के साथ धोखा

सिद्धारमैया के CM पद छोड़ने की चर्चाओं पर बोम्मई का हमला, बोले- पिछड़ी जातियों के साथ धोखा

Karnataka CM Row: कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया के इस्तीफे के ऐलान के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। बीजेपी सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई (Basavaraj Bommai) ने कांग्रेस पर पिछड़े वर्गों के साथ धोखा करने का आरोप लगाया है।

OBC चेहरे को हटाना विश्वासघात

बोम्मई ने कहा कि कांग्रेस एक तरफ पिछड़े वर्गों की राजनीति की बात करती है, लेकिन दूसरी तरफ अपने ही ओबीसी मुख्यमंत्री को हटाने का फैसला ले रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कदम पिछड़े समाज के साथ विश्वासघात है और इसका राजनीतिक असर आने वाले समय में देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी लगातार ओबीसी हितों की बात करते हैं, लेकिन अब उनकी ही पार्टी ने ओबीसी समुदाय से आने वाले सिद्धारमैया को कमजोर किया है।

Karnataka CM Row: डीके शिवकुमार के नाम की चर्चा तेज

मुख्यमंत्री आवास पर हुई अहम बैठक के बाद उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार (D. K. Shivakumar) को नया मुख्यमंत्री बनाए जाने की अटकलें तेज हो गई हैं। बैठक में कई वरिष्ठ मंत्री मौजूद रहे। इसी दौरान डीके शिवकुमार ने सिद्धारमैया के पैर छूकर आशीर्वाद लिया, जिसे सत्ता परिवर्तन का संकेत माना जा रहा है।

जातीय समीकरणों पर बढ़ी चर्चा

सिद्धारमैया ओबीसी समुदाय से आते हैं, जबकि डीके शिवकुमार वोक्कालिगा समुदाय का प्रतिनिधित्व करते हैं। ऐसे में कर्नाटक की राजनीति में जातीय संतुलन और सत्ता समीकरणों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

बोम्मई ने दावा किया कि कांग्रेस सरकार पिछले तीन वर्षों से अंदरूनी खींचतान में उलझी रही, जिससे विकास कार्य प्रभावित हुए। उन्होंने राज्य सरकार पर वित्तीय कुप्रबंधन और प्रशासनिक विफलता के भी आरोप लगाए।

Karnataka CM Row: कांग्रेस ने अब तक नहीं दिया आधिकारिक बयान

हालांकि कांग्रेस की ओर से नेतृत्व परिवर्तन को लेकर अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन पार्टी के भीतर तेज गतिविधियों और लगातार बैठकों ने सत्ता परिवर्तन की अटकलों को और मजबूत कर दिया है।

ये भी पढ़े…पुलिस आवास परियोजनाओं पर CM योगी सख्त, बोले- ‘गुणवत्ता और समयसीमा से समझौता नहीं’

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments