Home » Breaking News » कर्नाटक में बड़ा उलटफेर तय! सिद्धारमैया की विदाई के संकेत, डीके सरकार में 4 डिप्टी CM की चर्चा तेज

कर्नाटक में बड़ा उलटफेर तय! सिद्धारमैया की विदाई के संकेत, डीके सरकार में 4 डिप्टी CM की चर्चा तेज

Karnataka Politics: कर्नाटक में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के इस्तीफे और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के मुख्यमंत्री बनने की अटकलों के बीच कांग्रेस में नए सत्ता समीकरणों की चर्चा तेज हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, नई सरकार में चार डिप्टी सीएम बनाए जा सकते हैं।

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के इस्तीफे और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के मुख्यमंत्री बनने की अटकलों के बीच राज्य में नई सरकार को लेकर एक और फॉर्मूला सामने आया है. सूत्रों के मुताबिक इस सरकार में चार डिप्टी सीएम हो सकते हैं. इनके नाम भी सामने आ गए हैं. सूत्रों के मुताबिक सरकार में दलित, ओबीसी, लिंगायात और अल्पसंख्यक वर्ग से एक-एक चेहरे को उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है.

4 डिप्टी CM फॉर्मूला क्या है?

सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस सामाजिक संतुलन साधने के लिए दलित, ओबीसी, लिंगायत और अल्पसंख्यक वर्ग से एक-एक नेता को उपमुख्यमंत्री बना सकती है।संभावित नामों में दलित कोटे से जी परमेश्वर और प्रियांक खरगे, ओबीसी कोटे से यतींद्र सिद्धारमैया, लिंगायत समुदाय से एमबी पाटिल और ईश्वर खंड्रे, जबकि अल्पसंख्यक वर्ग से केजे जॉर्ज, यूटी खादर और जमीर अहमद खान के नाम चर्चा में हैं।

Karnataka Politics: ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ीं सियासी चर्चाएं

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के बीच गुरुवार को बेंगलुरु स्थित सरकारी आवास ‘कावेरी’ में ब्रेकफास्ट मीटिंग प्रस्तावित है। माना जा रहा है कि इस बैठक में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर अहम चर्चा हो सकती है। सूत्रों के मुताबिक, बैठक के बाद दोनों नेता संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस भी कर सकते हैं।

राहुल गांधी के फॉर्मूले की चर्चा

राजनीतिक सूत्रों का दावा है कि कांग्रेस नेतृत्व डीके शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनाने पर विचार कर रहा है। इसके बदले सिद्धारमैया को केंद्र की राजनीति में बड़ी भूमिका देने और उनके बेटे यतींद्र सिद्धारमैया को डिप्टी सीएम बनाने का प्रस्ताव रखा गया है। साथ ही सिद्धारमैया गुट को अहम मंत्रालय देने पर भी चर्चा बताई जा रही है।

Karnataka Politics: समर्थकों ने शुरू की तैयारी

डीके शिवकुमार के समर्थकों ने उन्हें अगला मुख्यमंत्री बताते हुए पोस्टर लगाने और सोशल मीडिया पर बधाई संदेश साझा करने शुरू कर दिए हैं। हालांकि कांग्रेस की ओर से अब तक नेतृत्व परिवर्तन को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

ये भी पढ़े… 28 मई को होगा बड़ा खुलासा! कंट्रोवर्सी से चर्चा तक… अब टीवी पर ‘द केरला स्टोरी 2’ का बड़ा प्रीमियर शो

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments