Home » मनोरंजन » 28 मई को होगा बड़ा खुलासा! कंट्रोवर्सी से चर्चा तक… अब टीवी पर ‘द केरला स्टोरी 2’ का बड़ा प्रीमियर शो

28 मई को होगा बड़ा खुलासा! कंट्रोवर्सी से चर्चा तक… अब टीवी पर ‘द केरला स्टोरी 2’ का बड़ा प्रीमियर शो

TV SHOW: अब कहानी सिर्फ सुनाई नहीं जाएगी… महसूस भी होगी”‌ एक ऐसी फिल्म जिसने पूरे देश में चर्चा छेड़ दी और अपनी इंटेंस कहानी से दर्शकों को आखिर तक बांधे रखा, ‘द केरला स्टोरी 2’ अब अपने वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर के साथ ज़ी सिनेमा पर आने के लिए तैयार है। फिल्म ‘द केरला स्टोरी 2’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर गुरुवार, 28 मई को रात 8 बजे सिर्फ ज़ी सिनेमा पर किया जाएगा। फिल्म को लेकर दर्शकों में पहले से ही काफी चर्चा बनी हुई है।

दमदार कहानी और सामाजिक संदेश

कामाख्या नारायण सिंह के निर्देशन और विपुल अमृतलाल शाह के प्रोडक्शन में बनी यह फिल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित बताई जाती है। कहानी में दिखाया गया है कि कैसे भावनात्मक जुड़ाव और प्रेम के नाम पर कुछ युवतियां जाल में फंस जाती हैं और गंभीर परिस्थितियों का सामना करती हैं।

TV SHOW: कहानी का फोकस

फिल्म की कहानी तीन अलग-अलग राज्यों की युवा लड़कियों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो सच्चे प्यार की तलाश में अपने परिवारों के खिलाफ जाकर फैसले लेती हैं। लेकिन जल्द ही वे धोखे, साजिश और अत्याचार के ऐसे जाल में फंस जाती हैं, जहां से निकलना आसान नहीं होता।

कलाकार और प्रस्तुति

फिल्म में उल्का गुप्ता, ऐश्वर्या ओझा, अदिति भाटिया, सुमित गहलावत, अर्जन सिंह औजला, युक्तम खोसला और अलका अमीन अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। उनकी परफॉर्मेंस को फिल्म की सबसे बड़ी ताकत बताया जा रहा है। कलाकारों की दमदार परफॉर्मेंस और फिल्म की असरदार कहानी ने इसे हाल के समय की सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली फिल्मों में शामिल कर दिया है।

ये भी पढ़े… बांके बिहारी मंदिर विवाद पर SC की दोटूक: पुजारी पूजा करें, श्रद्धालुओं से जबरन वसूली नहीं चलेगी