Breaking News
Home » Breaking News » मैंने पुलिस पर भरोसा किया और मुझ पर ही सवाल उठे…’ करूर भगदड़ पर CM विजय का बड़ा बयान

मैंने पुलिस पर भरोसा किया और मुझ पर ही सवाल उठे…’ करूर भगदड़ पर CM विजय का बड़ा बयान

Karur Stampede: तमिलनाडु के करूर में वर्ष 2025 में हुई भगदड़ की घटना को लेकर मुख्यमंत्री विजय ने पुलिस प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि समय रहते भीड़ बढ़ने की जानकारी दी जाती, तो इस दुखद हादसे को टाला जा सकता था। उन्होंने कहा कि उन्होंने पुलिस पर भरोसा किया, लेकिन बाद में उन्हीं पर आरोप लगाए गए।

पीड़ित परिवारों के प्रति जताई संवेदना

शुक्रवार को करूर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विजय ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस त्रासदी में कई परिवारों ने अपने बच्चों को खो दिया और यह नुकसान कभी पूरा नहीं हो सकता। सरकार पीड़ित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है।

Karur Stampede: ‘पुलिस ने नहीं किया आगाह’

मुख्यमंत्री ने कहा कि पेरंबलूर पुलिस ने कार्यक्रम से पहले भीड़ बढ़ने की जानकारी दे दी थी, जबकि करूर पुलिस ने ऐसी कोई चेतावनी नहीं दी। उन्होंने आरोप लगाया कि करूर पुलिस स्वयं उन्हें कार्यक्रम स्थल तक लेकर गई और उन्होंने प्रशासन पर भरोसा किया। विजय ने कहा कि यदि समय रहते स्थिति से अवगत कराया जाता, तो हालात अलग हो सकते थे।

विपक्ष पर साधा निशाना

विजय ने विपक्ष पर इस संवेदनशील मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ऐसे दुखद हादसों को राजनीतिक रंग देना उचित नहीं है। उनका कहना था कि प्राथमिकता पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने की होनी चाहिए।

Karur Stampede: डीएमके और एआईएडीएमके पर भ्रष्टाचार के आरोप

मुख्यमंत्री ने द्रविड़ मुनेत्र कषगम (DMK) और ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (AIADMK) पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों दल पार्टी फंड के नाम पर भ्रष्टाचार करते रहे हैं और जनता के मुद्दों से ध्यान भटकाने का प्रयास कर रहे हैं।

बेहतर व्यवस्था का भरोसा

मुख्यमंत्री विजय ने कहा कि सरकार भविष्य में सार्वजनिक कार्यक्रमों के दौरान सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन की व्यवस्था को और मजबूत करेगी, ताकि इस तरह की दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

ये भी पढ़े… मानसून में सुरक्षित सफर का मंत्र! रोड ट्रिप से पहले कार की ये 5 जांच कभी न भूलें