Ketan Death Case: महाराष्ट्र के पुणे जिले के गहुंजे निवासी 26 वर्षीय रियल एस्टेट बिजनेस डायरेक्टर केतन अग्रवाल की लोहगढ़ किले में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मामला लगातार उलझता जा रहा है। शुरुआती जांच में इसे हादसा माना गया था, लेकिन अब इसमें हत्या और साजिश के एंगल की जांच चल रही है।
Ketan Death Case: लोहगढ़ किले में गहरी खाई में गिरने से मौत-
जानकारी के मुताबिक, केतन अपनी मंगेतर सिया गोयल के साथ लोहगढ़ किले घूमने गए थे। यहां करीब 400 फीट गहरी खाई में गिरने से उनकी मौत हो गई। सिया ने पुलिस को बताया था कि तेज हवाओं के कारण पैर फिसलने से यह हादसा हुआ।
Ketan Death Case: मंगेतर सिया गोयल का इमोशनल इंस्टाग्राम पोस्ट-
केतन की मौत के बाद मंगेतर सिया गोयल ने इंस्टाग्राम पर भावुक पोस्ट साझा किया। उन्होंने एक वीडियो क्लिप के साथ लिखा कि केतन ने उन्हें जन्मदिन पर छोड़ दिया और वे अब भी उनकी वापसी की उम्मीद कर रही हैं। उनकी यह पोस्ट अब जांच का हिस्सा बन गई है, क्योंकि इसमें कई भावनात्मक और संदिग्ध संकेतों को लेकर पुलिस ने सवाल उठाए हैं।
जांच में सामने आए नए एंगल-
पुणे ग्रामीण पुलिस की जांच में मामले ने नया मोड़ लिया है। पुलिस के अनुसार, केतन और सिया की शादी नवंबर में तय थी और दोनों परिवारों ने शादी की तैयारियां भी शुरू कर दी थीं। इसी दौरान जांच में यह भी सामने आया कि सिया का पुणे के कोंढवा इलाके के रहने वाले 22 वर्षीय चेतन चौधरी के साथ भी कथित संबंध था।
हत्या की साजिश के आरोप-
पुलिस जांच के अनुसार, चेतन को सिया और केतन का रिश्ता पसंद नहीं था। आरोप है कि दोनों ने मिलकर केतन को लोहगढ़ किले पर बुलाया और फिर उसे खाई में धक्का देकर मौत के घाट उतार दिया, ताकि इसे हादसा दिखाया जा सके।
हालांकि, यह सभी आरोप जांच के तहत हैं और पुलिस हर एंगल से मामले की पड़ताल कर रही है।
पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी-
पुणे ग्रामीण पुलिस ने इस मामले में सिया गोयल और चेतन चौधरी दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। केतन के पिता विशाल अग्रवाल की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत हत्या और आपराधिक साजिश का मामला दर्ज किया गया है।
मामला अब भी जांच के घेरे में-
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना संदिग्ध है और सभी सबूतों की गहराई से जांच की जा रही है। फिलहाल यह साफ नहीं है कि यह हादसा था या सोची-समझी साजिश, लेकिन जांच तेजी से आगे बढ़ रही है।
यह भी पढ़े- भारत पर मंडरा रहा जल संकट का खतरा: मूडीज की चेतावनी, मुंबई-दिल्ली समेत कई शहरों में बढ़ी चिंता








