LPG Cylinder Price: अगर आपका सिलेंडर खत्म होने वाला है, तो बुक करने से पहले ये अपडेट देख लीजिए। Indane, HP और Bharat Gas ने जुलाई की नई रेट लिस्ट जारी कर दी है। इस बार आम घरों के लिए राहत नहीं है, लेकिन कारोबारियों को थोड़ी राहत मिली है।घरेलू 14.2 किलो सिलेंडर के दाम पिछले महीने जैसे ही हैं। कोई बढ़ोतरी नहीं, कोई कटौती नहीं। लेकिन कमर्शियल 19 किलो सिलेंडर सस्ता हुआ है। इसका फायदा सीधे होटल, ढाबों और दुकानों को मिलेगा।
अलग-अलग शहरों में LPG के नए रेट
शहरों में रेट अब भी अलग हैं। टैक्स और ट्रांसपोर्ट की वजह से फर्क दिख रहा है।दिल्ली में घरेलू सिलेंडर 942 रुपये का है और कमर्शियल 2,930 रुपये। मुंबई में घरेलू 941.50 रुपये और कमर्शियल 2,885.50 रुपये। कोलकाता में घरेलू 968 रुपये, कमर्शियल 3,081.50 रुपये। चेन्नई में घरेलू 957.50 रुपये और कमर्शियल 3,106 रुपये।नोएडा में घरेलू सिलेंडर सबसे सस्ता है, मात्र 939.50 रुपये में। लखनऊ में 979.50 रुपये। जयपुर में 945.50 रुपये। बेंगलुरु में घरेलू 944.50 रुपये और कमर्शियल 3,021 रुपये। पटना में सबसे ज्यादा खर्च है। यहां घरेलू 1,031.50 रुपये और कमर्शियल 3,227 रुपये।

बुकिंग से पहले यह जरूर जान लें
सीधी बात ये है कि रसोई का बजट अभी स्थिर है। लेकिन कमर्शियल यूजर्स के बिल में कुछ कमी आएगी। ये रेट बेस प्राइस हैं। डिलीवरी के साथ 10 से 20 रुपये ऊपर-नीचे हो सकते हैं।इसलिए बुकिंग से पहले अपने डीलर से एक बार कन्फर्म कर लें।
Written by- Mansi Sharma
यह भी पढे़…नासिक के सोमथाना घाट में पलटी लग्जरी बस, एक यात्री की मौत, पांच गंभीर घायल








