Home » उत्तर प्रदेश » यूपी में गैस संकट: एजेंसियों पर लंबी लाइनें, 88 सिलेंडर जब्त, लखनऊ रिसॉर्ट, मैनपुरी और कानपुर में विवाद

यूपी में गैस संकट: एजेंसियों पर लंबी लाइनें, 88 सिलेंडर जब्त, लखनऊ रिसॉर्ट, मैनपुरी और कानपुर में विवाद

LPG gas shortage UP: उत्तर प्रदेश में घरेलू एलपीजी सिलेंडर को लेकर लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। छठे दिन भी कई शहरों में गैस एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी लाइनें लगी हुई हैं। बुकिंग कराने के बावजूद उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।

कानपुर में एजेंसी के बाहर हंगामा

कानपुर में सुबह 9 बजे एक गैस एजेंसी के बाहर ‘आज गैस नहीं मिलेगी’ का नोटिस लगाए जाने के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। सुबह 4 बजे से लाइन में लगे उपभोक्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर शांत कराया।

LPG gas shortage UP: लखनऊ में छापेमारी, 88 सिलेंडर बरामद

लखनऊ के अभिनंदन रिसॉर्ट में जिला प्रशासन और सप्लाई विभाग ने देर रात छापेमारी की। इस कार्रवाई में 88 गैस सिलेंडर बरामद किए गए। मामले में रिसॉर्ट मालिक समेत पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

गोंडा में सपा नेता का अनोखा प्रदर्शन

गोंडा में समाजवादी पार्टी के नेता विनोद शुक्ला ने सिलेंडर और गैस पाइप नाले में डालकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि उनके घर मेहमान आए हैं और गैस नहीं मिल रही, इसलिए अब नाले की गैस से चाय बनाएंगे।

LPG gas shortage UP
                                                      LPG gas shortage UP

LPG gas shortage UP: मैनपुरी में गैस को लेकर घर का विवाद थाने पहुंचा

मैनपुरी में गैस की किल्लत को लेकर घर का विवाद थाने तक पहुंच गया। सास ने बहू से गैस कम इस्तेमाल करने को कहा, जिस पर बहू पुलिस के पास पहुंच गई। बहू का कहना था कि टीवी पर बताया जा रहा है कि गैस की कोई कमी नहीं है, जबकि सास उसे चूल्हे पर खाना बनाने को मजबूर कर रही है। पुलिस ने दोनों को समझाकर मामला शांत करा दिया।

कई जिलों में सुबह से लाइनें

हाथरस, बलिया और मऊ में भी गैस एजेंसियों के बाहर सुबह से लंबी कतारें लगी हुई हैं। कई लोग रात से ही लाइन में खड़े हैं, लेकिन सिलेंडर मिलने की उम्मीद कम नजर रही है।

ये भी पढ़े… 152 करोड़ का मेगा कोर्ट कॉम्प्लेक्स, मंडी में CJI सूर्यकांत ने किया शिलान्यास