New Delhi: शिवसेना (यूबीटी) के सांसदों की टूट को लेकर पार्टी प्रवक्ता सांसद संजय राउत काफी गुस्से में हैं।वे सांसदों को गद्दार ठहराकर सबक सिखाने की बात कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी के कुछ सांसदों को पाला बदलने के लिए 15-15 करोड़ रुपये पहुंचाए जा चुके हैं। उन्होंने सख्त चेतावनी दी कि पार्टी के चुनाव चिन्ह पर चुने गए जो सांसद बगावत करेंगे, उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा। संजय राउत का दावा है कि बागियों के खिलाफ यह अभियान अकेले शिवसेना (यूबीटी) नहीं चलाएगी, बल्कि इसमें महाविकास अघाड़ी की भूमिका होगी।अब महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री शरद पवार ने भी सलाह दी है कि वे बागियों को सबक सिखाएं।
शरद पवार ने दी यह सलाह
दरअसल, संजय राउत ने जब दल-बदलुओं को सबक सिखाने की बात कही, तब पवार ने उन्हें फोन पर सलाह दी कि वे बागी सांसदों के निर्वाचन क्षेत्रों में जाकर सभाएं करें।उनके खिलाफ जनता में बात रखें। जनता को बताएं कि कैसे उनके वोटों के बल पर जीतकर पाला बदला गया है। हालांकि इस बारे में शरद पवार का कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन संजय राउत के मुताबिक शरद पवार ने उन्हें फोन पर सलाह दी है।
New Delhi: महाविकास अघाड़ी लड़ेगा लड़ाई
संजय राउत के मुताबिक शरद पवार साहब बागी सांसदों को सबक सिखाने पर सहमति जताई है। पवार बागियों के चुनाव क्षेत्रों में हर प्रकार की राजनीतिक रैलियां करने के लिए तैयार हैं। इस लड़ाई को संयुक्त रूप से महाविकास अघाड़ी की ओर से लड़ा जाएगा, जिसमें शिवसेना (यूबीटी), एनसीपी (शरदचंद्र गुट) और कांग्रेस शामिल हैं।
New Delhi: 6 सांसद टूटने को तैयार
शिवसेना (यूबीटी) के 6 लोकसभा सांसदों के टूटने की प्रबल आशंका है।ये सांसद आज गुरुवार को उद्धव ठाकरे शिवसेना(यूबीटी) गुट की ओर से नई दिल्ली में बुलाई गई बैठक में शामिल नहीं हुए।यह बैठक पार्टी में विद्रोह को रोकने के उद्देश्य से बुलाई गई थी। 6 लोकसभा सांसदों का बैठक में न आना शिवसेना (यूबीटी) के लिए बहुत बड़ा झटका है। बैठक के लिए सभी सांसदों के आवास पर व्हिप भेजा गया। उन्हें ई-मेल या वाट्सएप के जरिए भी व्हिप भेजकर इसके अनुपालन की बात विस्तार से बताई गई। इसके बावजूद संजय राउत के साथ केवल 3 सांसद ही उपस्थित हुए, जबकि 6 बागी सांसदों ने व्हिप की परवाह न करते हुए बैठक से किनारा कर लिया।नतीजतन गुरुवार सुबह 11 बजे शुरू होने वाली बैठक स्थगित कर दी गई।
ये भी पढ़ें…शिवसेना की दिल्ली बैठक में शक्ति प्रदर्शन, संजय राउत ने बागियों को दी खुली चेतावनी








