PET EXAM 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती 2026 के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) की तिथियों का ऐलान कर दिया है। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अब शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल होना होगा। बोर्ड जल्द ही उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड भी जारी करेगा।
PET EXAM 2026: 29 जून से 1 जुलाई तक होगी PET परीक्षा-
UPPRPB द्वारा जारी सूचना के अनुसार, यूपी पुलिस SI भर्ती 2026 की शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) 29 जून, 30 जून और 1 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा।
PET EXAM 2026: इस दिन जारी होंगे एडमिट कार्ड-
बोर्ड ने बताया है कि PET परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 7 दिन पहले जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
PET में क्या होंगे मानदंड-
शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल होने के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित समय के भीतर दौड़ पूरी करनी होगी।
पुरुष अभ्यर्थी: 4.8 किलोमीटर दौड़ 28 मिनट में पूरी करनी होगी।
महिला अभ्यर्थी: 2.4 किलोमीटर दौड़ 16 मिनट में पूरी करनी होगी।
जो उम्मीदवार तय समय सीमा के भीतर दौड़ पूरी नहीं कर पाएंगे, उन्हें भर्ती प्रक्रिया से बाहर कर दिया जाएगा।
4543 पदों पर होगी भर्ती-
इस भर्ती अभियान के माध्यम से उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में कुल 4543 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। पदों का विवरण इस प्रकार है-
सब-इंस्पेक्टर (सिविल पुलिस): 4242 पद
महिला सब-इंस्पेक्टर (सिविल पुलिस): 106 पद
प्लाटून कमांडर / सब-इंस्पेक्टर (सिविल पुलिस): 135 पद
SI प्लाटून कमांडर (स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स): 60 पद
उम्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह-
PET परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। भर्ती प्रक्रिया, एडमिट कार्ड और परीक्षा से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के माध्यम से जारी की जाएगी।
Written by – ADARSH KATHANE
यह भी पढ़े- UBT Meeting: शिवसेना की दिल्ली बैठक में शक्ति प्रदर्शन, संजय राउत ने बागियों को दी खुली चेतावनी







