Home » महाराष्ट्र » अंधेरा छंटेगा, सूरज निकलेगा: 45 साल पुरानी भविष्यवाणी BMC चुनाव में सच!

अंधेरा छंटेगा, सूरज निकलेगा: 45 साल पुरानी भविष्यवाणी BMC चुनाव में सच!

महाराष्ट्र BMC चुनाव: महायुति गठबंधन की बढ़त

Maharashtra BMC Election: “अंधेरा छंटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा”,45 साल पहले बॉम्बे में भारतीय जनता पार्टी के पहले राष्ट्रीय अधिवेशन में 1980 में अटल जी की भविष्यवाणी अब सच होती दिख रही है। महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव में महायुति एलायंस बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। BMC (बॉम्बे म्युनिसिपल कॉरपोरेशन) में 227 सीटों में से 118 सीटों पर बढ़त के साथ महायुति आगे चल रही है। यह विगत ढाई दशकों में पहली बार होगा कि शिवसेना, उद्धव बाला साहब ठाकरे गुट, अपने गढ़ में ही जगह नहीं बना पाएंगे।

Maharashtra BMC Election: महाराष्ट्र में नगर निगम चुनाव परिणाम आज
महाराष्ट्र में नगर निगम चुनाव परिणाम आज

क्या रही रणनीति

इस चुनाव में क्षेत्रीयता का बहुत अहम योगदान रहा। चुनाव का मुख्य मुद्दा विकास, मराठा समाज और एकता रहा, जिसके चलते महायुति गठबंधन महाराष्ट्र की 29 नगर निगमों की कुल 2,869 सीटों में से लगभग 1,250 से अधिक सीटों पर आगे चल रहा है। अकेले भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अब तक करीब 965 सीटों पर बढ़त बना ली है।

Maharashtra BMC Election: भाऊ का कद बढ़ता दिख रहा है

राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि अपने नेतृत्व और चेहरे के बल पर लड़े और जीतते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का कद पार्टी में बहुत बढ़ता दिख रहा है। इससे माना जा रहा है कि उनकी और महाराष्ट्र की राजनीति भी समय के साथ एक नया मोड़ ले सकती है।

Written by- आदित्य शर्मा