Breaking News
Home » महाराष्ट्र » परभणी में डीजल को लेकर किसानों में मारपीट, पेट्रोल पंप पर बवाल का वीडियो वायरल

परभणी में डीजल को लेकर किसानों में मारपीट, पेट्रोल पंप पर बवाल का वीडियो वायरल

Maharashtra news: पश्चिमी एशिया में बढ़ते तनाव का असर अब भारत में भी दिखाई देने लगा है। कई राज्यों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर लोगों की चिंता बढ़ रही है। इसी डर की वजह से लोग बड़ी मात्रा में डीजल स्टॉक करने लगे हैं, जिससे कई इलाकों में ईंधन की कमी की स्थिति बन गई है। महाराष्ट्र के ग्रामीण इलाकों में हालात ज्यादा खराब बताए जा रहे हैं। इसी बीच महाराष्ट्र के परभणी जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पेट्रोल पंप पर डीजल लेने के लिए लंबी लाइन लगी थी। इसी दौरान कुछ किसानों के बीच पहले बहस हुई और देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

गैलन लेकर एक-दूसरे पर टूट पड़े लोग

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि लाइन में खड़े दो लोगों के बीच कहासुनी शुरू होती है। कुछ ही सेकंड में माहौल इतना बिगड़ जाता है कि कई लोग हाथों में डीजल के गैलन लेकर एक व्यक्ति पर हमला करने लगते हैं। पेट्रोल पंप पर अफरा-तफरी मच जाती है और लोग इधर-उधर भागने लगते हैं। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस झगड़े में किसी को गंभीर चोट नहीं आई।

Maharashtra news: ग्रामीण इलाकों में बढ़ रही डीजल की किल्लत

महाराष्ट्र के कई ग्रामीण इलाकों से लगातार ऐसे वीडियो सामने आ रहे हैं, जहां पेट्रोल पंपों के बाहर वाहनों और गैलन लेकर लोगों की लंबी लाइनें लगी हुई हैं। किसानों का कहना है कि खेती के काम के लिए डीजल जरूरी है, लेकिन सप्लाई प्रभावित होने की वजह से उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।

फडणवीस ने दी कालाबाजारी करने वालों को चेतावनी

Maharashtra news: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री Devendra Fadnavis ने इस पूरे मामले पर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि राज्य के कुछ हिस्सों में पेट्रोल और डीजल की बिक्री अचानक 20 से 30 प्रतिशत तक बढ़ गई है, जिससे साफ है कि कुछ लोग स्टॉकिंग और कालाबाजारी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि किसानों को डीजल की सप्लाई में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जहां जरूरत हो वहां प्रशासन तुरंत व्यवस्था करे ताकि ग्रामीण इलाकों में ईंधन की कमी हो।

 

 

ये भी पढ़ें: मां के प्रेमी की हत्या कर जंगल में दफनाया शव, एक महीने बाद चतरा पुलिस ने किया खुलासा

ट्रेंडिंग न्यूज़