Home » राष्ट्रीय » Passport Ranking में भारत को बड़ा झटका, 125वें स्थान पर पहुंचा

Passport Ranking में भारत को बड़ा झटका, 125वें स्थान पर पहुंचा

Passport Ranking 2026 : भारत अब ग्लोबल पासपोर्ट रैंकिंग में भी कुछ डमा डोल होता नजर आ रहा है।ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026 में भारत 125वें स्थान पर खिसक चुका है। पिछले साल थोड़ी बेहतरी के बावजूद यह टॉप 100 से बाहर ही रहा। 2021 और 2023 के बीच 127वें स्थान से 2025 में 124वें स्थान पर पहुंचने के बाद देश की रैंकिंग एक बार फिर गिरी है और अब यह केवल 26 जगहों पर बिना वीजा के जाने की सुविधा देता है।

भारत के पड़ोसी देशों में चीन 104वें स्थान पर है, जो भारत के 125वें स्थान से आगे है। हालांकि, भारत दक्षिण एशिया के कई अन्य देशों से बेहतर स्थिति में है। बांग्लादेश 166वें, नेपाल 164वें और पाकिस्तान 188वें स्थान पर है, जो इस इंडेक्स में सबसे निचले पायदानों में से एक है।

Passport Ranking 2026

ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026 की टॉप 10 सूची में ज्यादातर यूरोपीय देश शामिल हैं, जो ग्लोबल ट्रैवल मोबिलिटी यानी कि दुनिया भर में यात्रा करने की सुविधा में इस महाद्वीप की मजबूत स्थिति को दिखाता है।

ये है खास बात

यहां खास बात ये है कि अमेरिका और फ्रांस दोनों 11वें स्थान पर है और टॉप 10 की रेस से थोड़े ही पीछे हैं। इससे दुनिया की सबसे ताकतवर पासपोर्ट में यूरोप स्पष्ट रूप से आगे चल रहा है।

Read More : Canada Study Visa Scam: फेसबुक विज्ञापन पर भरोसा पड़ा भारी, छात्रा से ठगे गए लाखों रुपये

Written By : Anushka