MCC Counselling 2026: NEET UG Counselling 2026 का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए अहम खबर है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) कभी भी काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर सकती है।
MCC Counselling 2026: अगस्त के शुरुआती सप्ताह में जारी होगा शेड्यूल-
सूत्रों के अनुसार, मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) अगस्त के शुरुआती सप्ताह में काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर सकती है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे कॉलेज में प्रवेश के लिए जरूरी दस्तावेज (Documents) सुरक्षित रखें।
MCC Counselling 2026: चार चरणों में होगी काउंसलिंग-
सूत्रों के अनुसार, MCC दाखिला प्रक्रिया के लिए काउंसलिंग चार चरणों में आयोजित करेगा। पहले, दूसरे और तीसरे चरण में काउंसलिंग छात्रों द्वारा प्राप्त रैंक के आधार पर होगी। इसके अलावा चौथा चरण स्ट्रे वैकेंसी राउंड (Stray Vacancy Round) होगा।
उम्मीदवार इन दस्तावेजों का रखें ध्यान-
उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि MCC कभी भी काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर सकता है। ऐसे में वे अपने जरूरी दस्तावेज, जैसे NEET UG परीक्षा का एडमिट कार्ड, NEET UG स्कोरकार्ड, कक्षा 10वीं एवं 12वीं की मार्कशीट और प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), आधार कार्ड और पैन कार्ड सुरक्षित रखें।
क्या है काउंसलिंग प्रक्रिया-
MCC की ओर से काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होने के बाद उम्मीदवारों को पहले चरण के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन के दौरान छात्र अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स का चयन कर सकेंगे। इसके बाद MCC की ओर से सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी किया जाएगा। छात्रों को MBBS सीट का आवंटन उनकी रैंक और उपलब्ध सीटों के आधार पर किया जाएगा। जिन छात्रों का नाम अलॉटमेंट सूची में शामिल होगा, वे आवंटित कॉलेज में जाकर प्रवेश ले सकेंगे।
यह भी पढ़े- नाम पूछा… फिर कई राउंड बरसाईं गोलियां, कुलगाम में आतंकियों ने धर्म पूछकर की 2 हिंदू प्रवासी मजदूरों की हत्या








