Home » राष्ट्रीय » मोनालिसा-फरमान की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, डायरेक्टर पर गंभीर आरोप

मोनालिसा-फरमान की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, डायरेक्टर पर गंभीर आरोप

Monalisa:
Spread the love

Monalisa: प्रयागराज महाकुंभ से अपनी सादगी और खूबसूरती के कारण चर्चा में आईं मोनालिसा इन दिनों विवादों के केंद्र में हैं। मुस्लिम युवक फरमान खान से शादी के बाद उनकी निजी जिंदगी लगातार सुर्खियों में है। जहां उनके रिश्ते को लेकर ‘लव-जिहाद’ जैसे आरोप लगाए जा रहे हैं, वहीं अब उन्होंने फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाकर पूरे मामले को और गरमा दिया है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में छलका दर्द

मंगलवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोनालिसा और उनके पति फरमान खान भावुक नजर आए। फरमान ने समाज में मिल रही प्रतिक्रियाओं पर दुख जताते हुए कहा कि सिर्फ मुस्लिम नाम होने के कारण उन्हें ‘आतंकवादी’ कहा जा रहा है, जो बेहद गलत है। उन्होंने खुद को एक छोटा कलाकार बताते हुए कहा कि उनके गांव के लोग जानते हैं कि वह आर्य समाज से जुड़े रहे हैं और पूजा-पाठ व योग करते आए हैं। उन्होंने अपील की कि उनके रिश्ते को राजनीति का मुद्दा न बनाया जाए।

Monalisa: ‘लव-जिहाद’ के आरोपों से परेशान दंपति

शादी के बाद से ही यह जोड़ा लगातार विवादों में घिरा हुआ है। उनके रिश्ते को ‘लव-जिहाद’ का नाम दिए जाने के कारण उन्हें समाज में विरोध का सामना करना पड़ रहा है। हालात इतने बिगड़ गए हैं कि दोनों को अपनी सुरक्षा की चिंता सताने लगी है। मोनालिसा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रोते हुए दिल्ली, मध्य प्रदेश और केरल सरकार से सुरक्षा की मांग की।

सनोज मिश्रा पर यौन शोषण का आरोप

मोनालिसा ने पूरे विवाद के पीछे फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा का हाथ बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि मिश्रा उनके परिवार को पैसों का लालच देकर उनके खिलाफ भड़का रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने सनोज मिश्रा पर यौन शोषण जैसे गंभीर आरोप भी लगाए हैं, जिससे मामला और संवेदनशील हो गया है।

Monalisa: 50 हजार रुपये और धर्म को लेकर खुलासा

फरमान खान ने इस मामले में नया खुलासा करते हुए कहा कि डायरेक्टर ने न केवल मोनालिसा की फिल्म की फीस नहीं दी, बल्कि उन पर 50 हजार रुपये लौटाने का भी बकाया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उन्होंने किसी तरह का धर्म परिवर्तन नहीं किया है और दोनों सभी धर्मों का सम्मान करते हैं।

ये भी पढ़ें…दिल्ली में गैस की किल्लत के बीच बड़ा एक्शन: संगम विहार से 183 सिलेंडर बरामद, रैकेट का भंडाफोड़

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments