Home » उत्तर प्रदेश » Moradabad News:’15 मिनट मांगने वालों, हम 5 मिनट में भारत को हिन्दू राष्ट्र बना देंगे…’ विश्व हिन्दू महासंघ की महिला नेता ने ओवैसी को किया चैलेंज

Moradabad News:’15 मिनट मांगने वालों, हम 5 मिनट में भारत को हिन्दू राष्ट्र बना देंगे…’ विश्व हिन्दू महासंघ की महिला नेता ने ओवैसी को किया चैलेंज

विश्व हिन्दू महासंघ की महिला नेता

Moradabad News: देशभर में आए दिन कुछ संगठनों और सामाजिक समूहों द्वारा भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित करने की मांग उठाई जाती है। जिनका माना होता है कि भारत की संस्कृति, परंपराएँ और जीवन मूल्य प्राचीन हिन्दू सभ्यता पर आधारित हैं, इसलिए राष्ट्र की पहचान उसी रूप में होनी चाहिए। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में विश्व हिन्दू महासंघ (भारत) की ओर से हिन्दू राष्ट्र की मांग को लेकर भव्य महायज्ञ व सम्मेलन आयोजित किया गया।

हर नारी सौ पुरुषों के बराबर

Moradabad News: इस विशाल कार्यक्रम में महासंघ की प्रदेश महामंत्री तूलिका शर्मा ने ओवैसी बंधुओं के बयान पर तंज कसते हुए कहा कि किसी ने कहा था कि 15 मिनट के लिए पुलिस हटाकर देखो, तो वे अब कहती हैं कि उन्हें सिर्फ पांच मिनट दे दीजिए, हर नारी सौ पुरुषों के बराबर है। हम मातृशक्ति हैं। दुर्गा और चंडी का रूप हैं। पांच मिनट में हिन्दू राष्ट्र बना देंगे।

तूलिका शर्मा ने आगे कहा कि हिन्दू धर्म हजारों वर्षों पुराना है। इस भूमि पर जो लोग बाद में आए, वे प्रचार और लूट के उद्देश्य से आए। उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान और बांग्लादेश बनने के बाद जो लोग इस देश में रह गए वे हिन्दू हैं और अब जो यहां रहे हैं या तो हिन्दू बन जाएं या देश छोड़ दें। यह संदेश उन्होंने सभा में साफ तौर पर व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति तलवार और लाठी चलाना भी जानती है। उनकी बातों में किसी प्रकार का भय नहीं है। अगर आजमाना है तो उन्हें आजमाकर देखा जा सकता है।

ओवैसी ने क्या कहा था?

Moradabad News: गौरतलब है कि साल 2012 में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के अकबरुद्दीन ओवैसी ने एक सभा में कहा था कि अगर देश से पंद्रह मिनट के लिये पुलिस हटा दी जाए तो पता चल जाएगा कि कौन ताकतवर है। ओवैसी का ये बयान उस समय काफी विवादों में रहा था।

ये भी पढ़े… Bihar Election 2025: क्यों खास है मोकामा की जंग? जहां सत्ता नहीं, बाहुबल तय करते है राजनीतिक समीकरण