Most Valuable IPL Teams 2026: इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL का जलवा अब सिर्फ क्रिकेट के मैदान तक सीमित नहीं है। दुनिया की सबसे चर्चित क्रिकेट लीग में शामिल IPL ने बिजनेस की दुनिया में भी नया मुकाम हासिल किया है। ग्लोबल इन्वेस्टमेंट बैंक Houlihan Lokey की रिपोर्ट के मुताबिक IPL की कुल बिजनेस वैल्यू बढ़कर 20.6 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गई है। वहीं फ्रेंचाइजी की ब्रांड वैल्यू के मामले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने बाजी मारी है। RCB 312 मिलियन डॉलर की ब्रांड वैल्यू के साथ सबसे ऊपर है, जबकि मुंबई इंडियंस दूसरे, कोलकाता नाइट राइडर्स तीसरे और चेन्नई सुपर किंग्स चौथे स्थान पर है।साल 2008 में शुरू हुआ IPL आज क्रिकेट की दुनिया का एक विशाल कारोबारी ब्रांड बन चुका है। लीग में खेलने वाले खिलाड़ियों पर करोड़ों रुपये खर्च होने के साथ फ्रेंचाइजी की कीमत भी लगातार बढ़ रही है। रिपोर्ट में IPL की बिजनेस वैल्यू करीब 20.6 बिलियन डॉलर आंकी गई है, जिसे भारतीय मुद्रा में लगभग 1.96 लाख करोड़ रुपये बताया गया है।
1.96 लाख करोड़ का हुआ IPL का कारोबार
रिपोर्ट के मुताबिक IPL की बिजनेस वैल्यू में इस बार 11.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यह आंकड़ा बताता है कि क्रिकेट के साथ-साथ कमर्शियल मार्केट में भी IPL की ताकत लगातार बढ़ रही है।प्रति मैच वैल्यूएशन के लिहाज से भी IPL दुनिया की सबसे बड़ी स्पोर्ट्स लीग्स को कड़ी टक्कर दे रहा है। रिपोर्ट के अनुसार इस पैमाने पर IPL अमेरिकी फुटबॉल लीग NFL के बाद प्रमुख स्थान रखता है। लीग के मीडिया राइट्स, स्पॉन्सरशिप, डिजिटल पहुंच और फ्रेंचाइजी की लोकप्रियता ने इसकी कारोबारी ताकत को नई ऊंचाई दी है।
Most Valuable IPL Teams 2026: RCB ने मारी बाजी, पहली बार 300 मिलियन डॉलर के पार
सबसे ज्यादा चर्चा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की हो रही है। RCB की ब्रांड वैल्यू में करीब 16 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ यह 312 मिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गई है। इसके साथ ही RCB 300 मिलियन डॉलर की ब्रांड वैल्यू का आंकड़ा पार करने वाली पहली IPL फ्रेंचाइजी बन गई है।बताया गया है कि 2025 में RCB की ब्रांड वैल्यू करीब 269 मिलियन डॉलर थी। यानी एक साल में फ्रेंचाइजी की वैल्यू में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। मैदान के अंदर प्रदर्शन के साथ RCB की विशाल फैन फॉलोइंग और कमर्शियल अपील ने भी ब्रांड को मजबूती दी है।
Most Valuable IPL Teams 2026: मुंबई दूसरे, KKR तीसरे और CSK चौथे नंबर पर
IPL की सबसे वैल्यूएबल फ्रेंचाइजी की रेस में मुंबई इंडियंस भी ज्यादा पीछे नहीं है। मुंबई इंडियंस की ब्रांड वैल्यू 264 मिलियन डॉलर बताई गई है और वह इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर है।कोलकाता नाइट राइडर्स 245 मिलियन डॉलर की ब्रांड वैल्यू के साथ तीसरे पायदान पर है। वहीं एमएस धोनी से लंबे समय से जुड़ी और पांच बार IPL खिताब जीत चुकी चेन्नई सुपर किंग्स 244 मिलियन डॉलर की ब्रांड वैल्यू के साथ चौथे स्थान पर है। KKR और CSK के बीच महज एक मिलियन डॉलर का अंतर बताया गया है।
SRH से लेकर LSG तक, जानिए बाकी टीमों का हाल
टॉप-4 के बाद सनराइजर्स हैदराबाद 168 मिलियन डॉलर की ब्रांड वैल्यू के साथ पांचवें स्थान पर है। राजस्थान रॉयल्स की ब्रांड वैल्यू 161 मिलियन डॉलर है, जबकि पंजाब किंग्स 158 मिलियन डॉलर के साथ उसके ठीक पीछे है।गुजरात टाइटंस की ब्रांड वैल्यू 157 मिलियन डॉलर और दिल्ली कैपिटल्स की 156 मिलियन डॉलर बताई गई है। इस सूची में लखनऊ सुपर जायंट्स 122 मिलियन डॉलर की ब्रांड वैल्यू के साथ दसवें स्थान पर है।इस तरह ब्रांड वैल्यू की रेस में RCB 312 मिलियन डॉलर के साथ पहले, मुंबई इंडियंस 264 मिलियन डॉलर के साथ दूसरे, KKR 245 मिलियन डॉलर के साथ तीसरे और CSK 244 मिलियन डॉलर के साथ चौथे स्थान पर है। इसके बाद SRH की वैल्यू 168 मिलियन डॉलर, राजस्थान रॉयल्स की 161 मिलियन डॉलर, पंजाब किंग्स की 158 मिलियन डॉलर, गुजरात टाइटंस की 157 मिलियन डॉलर, दिल्ली कैपिटल्स की 156 मिलियन डॉलर और लखनऊ सुपर जायंट्स की 122 मिलियन डॉलर बताई गई है।
Most Valuable IPL Teams 2026: क्रिकेट के साथ ‘बिजनेस का किंग’ भी बन रहा IPL
IPL की बढ़ती वैल्यू से साफ है कि यह लीग अब केवल चौके-छक्के और ट्रॉफी तक सीमित नहीं रही। टीमों की जबरदस्त फैन फॉलोइंग, बड़े स्पॉन्सरशिप कॉन्ट्रैक्ट, मीडिया और डिजिटल राइट्स तथा दुनियाभर में बढ़ती दर्शक संख्या ने इसे एक विशाल स्पोर्ट्स बिजनेस में बदल दिया है।सबसे दिलचस्प तस्वीर फ्रेंचाइजी ब्रांड वैल्यू की है, जहां RCB ने मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स जैसे दिग्गज ब्रांड्स को पीछे छोड़कर पहला स्थान हासिल किया है। 312 मिलियन डॉलर की ब्रांड वैल्यू के साथ RCB फिलहाल IPL की सबसे वैल्यूएबल फ्रेंचाइजी बनकर सामने आई है।
ये भी पढ़े….गुरु पूर्णिमा पर वृंदावन में संत प्रेमानंद का भव्य स्वागत, शिष्यों ने गुलाब के फूल बिछाए







