Home » धर्म » गुरु पूर्णिमा पर वृंदावन में संत प्रेमानंद का भव्य स्वागत, शिष्यों ने गुलाब के फूल बिछाए

गुरु पूर्णिमा पर वृंदावन में संत प्रेमानंद का भव्य स्वागत, शिष्यों ने गुलाब के फूल बिछाए

Premanand Maharaj:

Premanand Maharaj: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर वृंदावन में संत प्रेमानंद का उनके शिष्यों और भक्तों ने भव्य स्वागत किया। बुधवार सुबह गुरु पूजन और श्रीराधा केली कुंज में भक्तों को दर्शन देने के बाद जब संत प्रेमानंद यमुना विहार कुंज आश्रम पहुंचे तो शिष्यों ने उनके स्वागत के लिए रास्ते में गुलाब के फूल बिछा दिए। संत प्रेमानंद फूलों की पंखुड़ियों पर चलते हुए अपनी कुटिया तक पहुंचे, जहां भक्तों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

Premanand Maharaj: सुबह गुरु पूजन कर लिया आशीर्वाद-

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर संत प्रेमानंद सुबह करीब छह बजे बाराहघाट स्थित अपने गुरु गौरांगी शरण महाराज के आश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने विधि-विधान से गुरु पूजन कर उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद वह श्रीराधा केली कुंज आश्रम पहुंचे, जहां पहले से ही हजारों श्रद्धालु उनके दर्शन के लिए मौजूद थे। संत प्रेमानंद ने भक्तों को दर्शन देकर उनका अभिवादन स्वीकार किया।

Premanand Maharaj: यमुना विहार कुंज आश्रम में हुआ भव्य स्वागत-

करीब 11 बजे संत प्रेमानंद यमुना पार स्थित यमुना विहार कुंज आश्रम पहुंचे। यहां शिष्यों ने उनके स्वागत की विशेष तैयारियां कर रखी थीं। जैसे ही वह कार से उतरे, कुटिया तक का रास्ता गुलाब के फूलों से सजा हुआ था। संत प्रेमानंद फूलों की पंखुड़ियों पर चलते हुए कुटिया तक पहुंचे।

‘राधे-राधे’ के जयकारों से गूंजा आश्रम-

संत प्रेमानंद के आश्रम पहुंचते ही भक्तों ने ‘राधे-राधे’ के जयकारे लगाने शुरू कर दिए। पूरे आश्रम परिसर में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने संत प्रेमानंद के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया

यह भी पढ़े- राहुल गांधी के अमित शाह पर बयान से लोकसभा में हंगामा, किरेन रिजिजू बोले- माफी मांगे