Home » मध्य प्रदेश » सीएम के फैसलों पर सोलंकी का आभार- किसानों और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा

सीएम के फैसलों पर सोलंकी का आभार- किसानों और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा

Mp Cabinet News: मध्य प्रदेश सरकार द्वारा पिछले कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री के किसानों के हित लिए गए फैसले का स्वागत करते हुए सुमेर सिंह सोलंकी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव का आभार जताया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने “किसान कल्याण वर्ष” के तहत किसानों के हित में हजारों करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी देकर बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने बताया कि गेहूं की खरीद पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के साथ प्रति क्विंटल 40 रुपये बोनस को मंजूरी दी गई है। इससे किसानों को अब प्रति क्विंटल 2625 रुपये मिलेंगे, जो उनके लिए बड़ी राहत और प्रोत्साहन है।

सिंहस्थ के लिए एलिवेटेड रोड

सोलंकी ने कहा कि उज्जैन में चिमनगंज मंडी गेट से इंदौर रोड तक दो लेन एलिवेटेड सड़क बनाने का निर्णय लिया गया है। लगभग 945 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली यह सड़क 2028 में होने वाले सिंहस्थ से पहले तैयार करने का लक्ष्य है। इससे श्रद्धालुओं के आवागमन में सुविधा होगी और भीड़ प्रबंधन बेहतर होगा। उन्होंने यह भी बताया कि केंद्र सरकार ने बदनावर से टिमरनी के बीच सड़क निर्माण को मंजूरी दी है, जो आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ेगी। इससे गुजरात और राजस्थान से आने वाले श्रद्धालुओं को काफी सहूलियत मिलेगी और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

Mp Cabinet News: सिंचाई परियोजना से किसानों को लाभ

सोलंकी के अनुसार, मंत्रिपरिषद ने रीवा जिले के लिए पनवार माइक्रो सिंचाई परियोजना को भी मंजूरी दी है। 228 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना से 37 गांवों की लगभग 7530 हेक्टेयर कृषि भूमि सिंचित होगी। इसके पूरा होने पर क्षेत्र की करीब 92 प्रतिशत भूमि सिंचित हो सकेगी, जिससे किसानों की आय बढ़ेगी और क्षेत्र में समृद्धि आएगी।

कृषि को रोजगार से जोड़ने पर जोर

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने, कृषि को रोजगार और उद्योग से जोड़ने तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए काम कर रही है।

Mp Cabinet News
                                                      Mp Cabinet News

Mp Cabinet News: धार्मिक पर्यटन और विकास पर फोकस

सोलंकी ने कहा कि सरकार श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बढ़ाने के साथ धार्मिक पर्यटन को भी प्राथमिकता दे रही है, जिससे प्रदेश के विकास को नई गति मिल रही है। यह सड़क थांदला के पास आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग में जोड़ी जाएगी, जिससे सिंहस्थ में गुजरात और राजस्थान से आने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी सहूलियत होगी। इन सड़कों के निर्माण से धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

ये भी पढ़े… नवरात्रि से पहले सीएम योगी का बड़ा बयान- प्रदेश में सुरक्षा और सुशासन कायम, विधानसभा चुनाव को लेकर दिया बड़ा बयान ? जानिए क्या कहा…