Home » मध्य प्रदेश » मैहर-रीवा हाईवे पर भीषण हादसा, पूर्व MLA के परिवार के 5 लोगों की मौत; बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे

मैहर-रीवा हाईवे पर भीषण हादसा, पूर्व MLA के परिवार के 5 लोगों की मौत; बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे

MP Maihar Road Accident:

MP Maihar Road Accident: मध्य प्रदेश के मैहर-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर सोमवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। नादन थाना क्षेत्र के ग्राम रीघरा के पास रात करीब एक बजे तेज रफ्तार एक्सयूवी कार सामने चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार एक ही परिवार के पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

MP Maihar Road Accident: बर्थडे पार्टी से लौट रहा था परिवार-

जानकारी के अनुसार, सभी लोग किसी रिश्तेदार के यहां जन्मदिन समारोह में शामिल होकर मैहर लौट रहे थे। इसी दौरान रीघरा गांव के पास उनकी कार सामने चल रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए।

MP Maihar Road Accident: घायल को जबलपुर किया गया रेफर-

हादसे में गंभीर रूप से घायल संजीव कुमार पटेल को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया गया है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

पूर्व विधायक के परिवार से थे सभी मृतक-

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान अंकुर पटेल, मृदुन पटेल, विशेष पटेल, हरिशंकर पटेल तथा एक अन्य परिजन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सभी मृतक पूर्व विधायक स्वर्गीय लालजी पटेल के परिवार से जुड़े थे।

पूर्व मंत्री अस्पताल पहुंचे-

हादसे की सूचना मिलते ही पूर्व मंत्री रामखेलावन पटेल अस्पताल पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

यह भी पढ़े- जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं: ट्रक में घुसी तेज रफ्तार XUV, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत