Home » मध्य प्रदेश » ग्वालियर में 19 साल की युवती से गैंगरेप, पुलिस ने दो आरोपियों को तुरंत किया गिरफ्तार

ग्वालियर में 19 साल की युवती से गैंगरेप, पुलिस ने दो आरोपियों को तुरंत किया गिरफ्तार

mp news: ग्वालियर में 19 साल की युवती से गैंगरेप
Spread the love

mp news: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां 19 साल की युवती के घर में घुसकर दो युवकों ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। घटना उस समय हुई जब पीड़िता घर पर अकेली थी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

घर में घुसकर अंजाम दी वारदात

यह मामला झांसी रोड थाना क्षेत्र की पारस विहार कॉलोनी का है, जो थाने से सिर्फ आधा किलोमीटर दूर है। बुधवार सुबह युवती घर में अकेली थी, तभी दो युवक राजवीर सिंह कुशवाह और उसका दोस्त सतीश, घर में घुसे।

mp news: रिश्तेदार होने का भरोसा तोड़कर किया हमला

पीड़िता ने बताया कि राजवीर उसकी मां का रिश्तेदार है और अक्सर घर आता-जाता रहता था। वारदात वाले दिन उसने पहले सब्जी लेने के बहाने घर आया और बाद में अपने दोस्त सतीश को साथ लेकर वापस लौट आया।

mp news: कुंडी लगाकर किया काबू, विरोध पर की मारपीट

जैसे ही युवती ने दरवाजा खोला, दोनों युवक अंदर घुस गए। थोड़ी बातचीत के बाद राजवीर ने दरवाजे की कुंडी बंद कर दी। इसके बाद सतीश ने उसका मुंह दबा दिया और हाथ-पैर पकड़ लिए। दोनों ने बारी-बारी से युवती के साथ दुष्कर्म किया और विरोध करने पर मारपीट तथा जान से मारने की धमकी दी।

परिवार को दी जानकारी, पुलिस तक पहुंची शिकायत। घटना के बाद पीड़िता ने अपनी बड़ी बहन और मां को पूरी बात बताई। परिवार तुरंत झांसी रोड थाने पहुंचा और रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों आरोपी पकड़े

शिकायत मिलते ही पुलिस ने इलाके में घेराबंदी की और कुछ ही समय में राजवीर और सतीश को उनके घरों से गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ गैंगरेप समेत अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।

यह भी पढे़ : तिरुमला तिरुपति मंदिर में 10 साल का बड़ा घोटाला उजागर: करोड़ों का नुकसान, ACB जांच में जुटी

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments