MP NEWS: भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026” के तहत इंदौर में प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इस अभियान के अंतर्गत मंडल और जिला स्तर पर 2-3 दिन के प्रशिक्षण वर्ग लगाए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक मजबूती और जनहितकारी योजनाओं की जानकारी देना है।
मुख्यमंत्री ने दी जानकारी
मोहन यादव ने बताया कि इंदौर में विभिन्न जिलों से आए वक्ताओं के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें अलग-अलग विषयों पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया।
MP NEWS: कई राज्यों से पहुंचे कार्यकर्ता
प्रशिक्षण का उद्देश्य केवल संगठन को मजबूत करना नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व विकास पर भी ध्यान देना है, ताकि वे वैचारिक रूप से सशक्त बनकर समाज में प्रभावी भूमिका निभा सकें। इस क्षेत्रीय कार्यशाला में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गोवा, दमन-दीव और दादरा एवं नगर हवेली से 348 से अधिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
तकनीक और चुनावी रणनीति पर विशेष सत्र
कार्यशाला के विभिन्न सत्रों में डिजिटल तकनीक, डेटा मैनेजमेंट, सोशल मीडिया और आधुनिक चुनावी रणनीतियों पर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं को बताया गया कि डिजिटल माध्यमों के जरिए चुनाव प्रचार को कैसे अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।
MP NEWS: अब जिला स्तर पर प्रशिक्षण
पार्टी मंडल स्तर के प्रशिक्षण पहले ही पूरा कर चुकी है। अब जिला स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसके लिए वक्ताओं को तैयार किया जा रहा है।

वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी
कार्यक्रम में कैलाश विजयवर्गीय, हेमंत खंडेलवाल, अजय जामवाल और शिवप्रकाश सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। आयोजन डेली कॉलेज परिसर में हुआ।
MP NEWS: प्रशिक्षण की अहमियत
कृष्णा गौर ने कहा कि भाजपा में प्रशिक्षण एक निरंतर प्रक्रिया है। कार्यकर्ताओं को वार्ड स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विचारधारा, अनुशासन और रणनीति की ट्रेनिंग दी जाती है, जिससे वे एक आदर्श कार्यकर्ता के रूप में विकसित हो सकें।
ये भी पढ़े… PM मोदी ने ली ममता सरकार की चुटकी बोले- ‘झालमुड़ी मैंने खाई, ‘झाल’ TMC को लगी’








