Mukesh Song: हिंदी सिनेमा के दिग्गज पार्श्व गायक मुकेश ने अपने करियर में कई ऐसे गीत गाए, जो आज भी संगीत प्रेमियों की पहली पसंद हैं। इन्हीं में से एक है ‘सजन रे झूठ मत बोलो’, जो करीब 60 साल बाद भी अपनी लोकप्रियता बरकरार रखे हुए है। यह गीत आज भी सदाबहार क्लासिक्स की सूची में शामिल किया जाता है।
Mukesh Song: 1966 में रिलीज हुई थी ‘तीसरी कसम’-
‘सजन रे झूठ मत बोलो’ साल 1966 में रिलीज हुई राज कपूर और वहीदा रहमान अभिनीत फिल्म ‘तीसरी कसम’ का मशहूर गीत है। इस गाने ने फिल्म की सफलता में भी अहम भूमिका निभाई थी और आज भी इसे हिंदी सिनेमा के यादगार गीतों में गिना जाता है।
Mukesh Song: शंकर-जयकिशन और शैलेंद्र की रही अहम भूमिका-
इस सदाबहार गीत को मुकेश की आवाज ने अमर बना दिया। वहीं, इसका संगीत शंकर-जयकिशन की जोड़ी ने तैयार किया था, जबकि इसके बोल प्रसिद्ध गीतकार शैलेंद्र ने लिखे थे। इन तीनों की शानदार जुगलबंदी ने इस गीत को कालजयी बना दिया।
एक्टर बनने आए थे, लेकिन गायक बनकर छा गए-
मुकेश ने अपने करियर की शुरुआत अभिनेता बनने के इरादे से की थी, लेकिन बाद में उन्होंने गायकी को अपना करियर बनाया। राज कपूर के साथ उनकी जोड़ी बेहद सफल रही और उन्होंने अभिनेता के लिए कई सुपरहिट गीत गाए।
1300 से अधिक गीतों को दी आवाज-
करीब तीन दशक लंबे करियर में मुकेश ने 1300 से अधिक गीत गाए। उनकी मधुर आवाज और भावपूर्ण गायकी की वजह से उनके कई गाने आज भी नई पीढ़ी के बीच लोकप्रिय हैं।
यह भी पढ़े- Delhi Dwarka Tunnel: 6 लेन की द्वारका टनल को कैबिनेट की मंजूरी, साउथ-वेस्ट दिल्ली की दूरी होगी कम








