Home » महाराष्ट्र » मुंबई के मलाड में इन्फिनिटी मॉल में ‘1 रुपये सेल’ के बाद मची अफरा-तफरी, भगदड़ जैसे हालात

मुंबई के मलाड में इन्फिनिटी मॉल में ‘1 रुपये सेल’ के बाद मची अफरा-तफरी, भगदड़ जैसे हालात

Mumbai news: मुंबई के मलाड इलाके से शनिवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां इन्फिनिटी मॉल में अचानक भारी भीड़ जमा हो गई और कुछ देर के लिए भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

‘1 रुपये की सेल’ का ऐलान बन गया भीड़ का कारण

जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब 11 से 12 बजे के बीच मॉल स्थित एक ब्रांड स्टोर में “1 रुपये की सेल” को लेकर बड़ा ऐलान किया गया था। जैसे ही यह ऑफर सामने आया, बड़ी संख्या में लोग मॉल पहुंच गए और कुछ ही समय में वहां भीड़ बेकाबू हो गई।

Mumbai news: सेल रद्द होते ही बिगड़े हालात

हालात बिगड़ते देख ब्रांड की ओर से अचानक सेल को रद्द करने का फैसला लिया गया। लेकिन तब तक काफी लोग स्टोर तक पहुंच चुके थे। सेल रद्द होने की सूचना मिलते ही लोगों में नाराजगी और अफरा-तफरी फैल गई, जिससे मॉल के अंदर धक्का-मुक्की और भगदड़ जैसे हालात बन गए।

पुलिस ने संभाला मोर्चा

Mumbai news: स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए मौके पर पुलिस पहुंची और भीड़ को शांत कराते हुए धीरे-धीरे बाहर निकाला गया। पुलिस की मुस्तैदी से स्थिति पर काबू पा लिया गया और किसी बड़े हादसे की खबर नहीं है। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें मॉल के अंदर भारी भीड़ और हंगामे का माहौल देखा जा सकता है।

 

 

यह भी पढे़: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: चंपत राय के इस्तीफे की आधिकारिक पुष्टि, 11 जुलाई की बैठक में होगा बड़ा फैसला