Home » नई दिल्ली » दो दिन की बारिश में 9 मौतें, सिस्टम की लापरवाही पर उठे सवाल

दो दिन की बारिश में 9 मौतें, सिस्टम की लापरवाही पर उठे सवाल

NCR Rain Tragedy:

NCR Rain Tragedy: एनसीआर में दो दिनों की भारी बारिश ने सरकारी तैयारियों और व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। जलभराव, खुले नाले, गहरे गड्ढों और सुरक्षा इंतजामों की कमी के चलते नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, फरीदाबाद और सोनीपत समेत कई इलाकों में 9 लोगों की मौत हो गई। हादसों के बाद प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

NCR Rain Tragedy: नोएडा में इंजीनियर की दर्दनाक मौत-

नोएडा सेक्टर-58ए में क्वालिटी इंजीनियर आर्यन फैक्ट्री जा रहे थे। जलभराव के बीच नाले की स्लैब पर चलते समय बिजली के खंभे में करंट आने से वह नाले में गिर गए और उनकी मौत हो गई। परिजनों ने नोएडा प्राधिकरण और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

NCR Rain Tragedy: गाजियाबाद और हापुड़ में भी गई जान-

गाजियाबाद के लोनी स्थित मिलक गांव में छह वर्षीय बच्चे का शव बारिश के पानी से भरे गहरे गड्ढे से बरामद हुआ। वहीं हापुड़ के मेरठ रोड फ्लाईओवर के नीचे रेलवे लाइन के पास पानी से भरे गड्ढे में 48 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।

फरीदाबाद में पानी में डूबा मासूम-

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ स्थित आशियाना कॉलोनी में आठ वर्षीय छात्र बारिश के पानी से भरे मैदान में नहाने के दौरान डूब गया। बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है।

सोनीपत में NHAI पर केस दर्ज-

सोनीपत के बहालगढ़ में एनएच-44 पर फुटओवर ब्रिज निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे में बारिश का पानी भर गया था। इसी गड्ढे में गिरने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में एनएचएआई के प्रोजेक्ट मैनेजर के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि निर्माण स्थल पर पर्याप्त बैरिकेडिंग और चेतावनी संकेत नहीं लगाए गए थे।

प्रशासन की लापरवाही पर उठे सवाल-

लगातार हो रहे हादसों के बावजूद कई स्थानों पर खुले नाले, जलभराव और असुरक्षित निर्माण स्थलों को समय रहते सुरक्षित नहीं किया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय पर सुरक्षा इंतजाम किए जाते तो कई लोगों की जान बचाई जा सकती थी। प्रशासन ने सभी मामलों की जांच शुरू कर दी है

यह भी पढ़ें- कर्ज मामले में कोर्ट सख्त, 3 महीने की जेल और भारी जुर्माने का आदेश