Rajpal Yadav: बॉलीवुड अभिनेता और कॉमेडियन राजपाल यादव एक बार फिर कानूनी विवादों में घिर गए हैं। दिल्ली हाई कोर्ट ने कर्ज से जुड़े मामले में सेशंस कोर्ट के फैसले को बरकरार रखते हुए उन्हें तीन महीने की जेल की सजा सुनाई है। अदालत ने उनके द्वारा दायर सभी याचिकाओं को खारिज कर दिया।
Rajpal Yadav: हर मामले में 1.05 करोड़ रुपये जुर्माने का आदेश-
मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के वकील के अनुसार, कोर्ट ने राजपाल यादव पर प्रत्येक मामले में 1.05 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया है। बताया गया कि अदालत ने अभिनेता की 21 याचिकाएं खारिज करते हुए पहले दिए गए आदेश को ही कायम रखा।
Rajpal Yadav: कोर्ट ने प्रोबेशन की मांग भी ठुकराई-
फैसला सुनाए जाने के बाद राजपाल यादव के वकील ने प्रोबेशन (राहत) देने की अपील की, लेकिन अदालत ने इसे स्वीकार नहीं किया। कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए राहत देने से इनकार कर दिया।
पत्नी पर भी लगा जुर्माना-
इस मामले में राजपाल यादव की पत्नी राधा राजपाल यादव भी आरोपी थीं। अदालत ने उन पर 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। हालांकि, तीन महीने की जेल की सजा राजपाल यादव के मामले में एक साथ चलेगी।
‘एक पैसा नहीं दूंगा’ बयान पर भी हुई टिप्पणी-
सुनवाई के दौरान अदालत ने राजपाल यादव के उस कथित बयान का भी उल्लेख किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह पांच बार जेल जाने के लिए तैयार हैं, लेकिन एक पैसा भी वापस नहीं देंगे। अदालत ने इसे भी अपने फैसले में महत्वपूर्ण माना।
हाल में इन फिल्मों में आए नजर-
वर्क फ्रंट की बात करें तो राजपाल यादव हाल ही में ‘भूत बंगला’ और ‘वेलकम टू द जंगल’ जैसी फिल्मों में नजर आए। उनकी फिल्म ‘वेलकम 3’ भी इन दिनों सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही है।
यह भी पढ़े- राम मंदिर के CEO चयन प्रक्रिया शुरू, जानें योग्यता, कार्यकाल और आवेदन की पूरी जानकारी








