NDA Government: असम में Himanta Biswa Sarma के दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही अब देश की राजनीति का फोकस दिल्ली की ओर मुड़ गया है। गुवाहाटी में हुए भव्य शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री Narendra Modi, गृह मंत्री Amit Shah, रक्षा मंत्री Rajnath Singh समेत NDA के कई बड़े चेहरे मौजूद रहे।
पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार बनने, बिहार-यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार और असम में नई सरकार के गठन के बाद अब सबसे बड़ी चर्चा केंद्र सरकार और भाजपा संगठन में संभावित फेरबदल को लेकर शुरू हो गई है।
मोदी सरकार के 12 साल पूरे, अब बड़े बदलाव की तैयारी?
इस महीने 26 मई को केंद्र में पहली मोदी सरकार के 12 साल पूरे हो जाएंगे, जबकि 9 जून को मोदी 3.0 सरकार अपने दो साल पूरे करेगी। ऐसे में राजनीतिक गलियारों में मोदी कैबिनेट विस्तार और बड़े संगठनात्मक बदलाव की चर्चाएं तेज हो गई हैं। फिलहाल केंद्र सरकार में 72 मंत्री हैं, जबकि संवैधानिक सीमा के मुताबिक 81 मंत्री बनाए जा सकते हैं। सूत्रों की मानें तो प्रदर्शन, चुनावी रणनीति और क्षेत्रीय समीकरणों के आधार पर कई नए चेहरों को मौका मिल सकता है, जबकि कुछ मौजूदा मंत्रियों की छुट्टी भी हो सकती है।
NDA Government: नितिन नवीन की नई टीम पर सबकी नजर
भाजपा अध्यक्ष Nitin Navin की नई टीम को लेकर भी पार्टी के भीतर हलचल तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि संगठन में युवा चेहरों को बड़ी जिम्मेदारी देने की तैयारी है। पार्टी 50 साल से कम उम्र के नेताओं को राष्ट्रीय स्तर पर आगे लाने की रणनीति पर काम कर रही है। हालांकि संगठन में अनुभवी नेताओं का संतुलन भी बनाए रखा जाएगा, ताकि चुनावी और राजनीतिक अनुभव का फायदा मिलता रहे।
NDA Government: राज्यों से दिल्ली बुलाए जा सकते हैं नए चेहरे
भाजपा सूत्रों के मुताबिक कई नेताओं को राज्यों की राजनीति से निकालकर सीधे राष्ट्रीय संगठन में अहम जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं। राष्ट्रीय महासचिव जैसे महत्वपूर्ण पदों पर नए चेहरों की एंट्री संभव मानी जा रही है। इसके साथ ही महिला नेताओं को भी बड़ी भूमिका देने की तैयारी चल रही है।
2027 के चुनावों पर भाजपा की नजर
माना जा रहा है कि भाजपा संगठन और केंद्र सरकार में होने वाले संभावित बदलाव सीधे तौर पर आने वाले विधानसभा चुनावों और 2029 की तैयारी से जुड़े हैं। पार्टी अब ऐसे नेतृत्व को आगे लाना चाहती है, जो युवा वोटर्स, क्षेत्रीय समीकरण और नए राजनीतिक संदेश को मजबूत कर सके।
यह भी पढे़ : यूपी में ऑनलाइन क्लास और वर्क फ्रॉम होम पर मंथन CM योगी ने बुलाई बड़ी बैठक, PM मोदी की अपील के बाद तैयारियों पर चर्चा








