Home » Uncategorized » NEET पेपर लीक के बाद NTA में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सरकार ने नियुक्त किए 4 नए अधिकारी

NEET पेपर लीक के बाद NTA में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सरकार ने नियुक्त किए 4 नए अधिकारी

Neet paper leak: NEET-UG 2026 पेपर लीक विवाद के बाद केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी यानी National Testing Agency (NTA) में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। सरकार ने एजेंसी में दो नए संयुक्त निदेशक और दो संयुक्त सचिव की नियुक्ति की है। इन नियुक्तियों को परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता और बेहतर प्रबंधन की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) की ओर से जारी आदेश के मुताबिक भारतीय राजस्व सेवा (IRS) के अधिकारी आकाश जैन और आदित्य राजेंद्र भोजगढ़िया को संयुक्त निदेशक बनाया गया है। वहीं अनुजा बापट और रुचिता विज को संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

ACC की मंजूरी के बाद हुई नियुक्तियां

इन सभी नियुक्तियों को कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) की मंजूरी मिलने के बाद लागू किया गया है। NTA देशभर में NEET, JEE Main और CUET जैसी बड़ी प्रवेश परीक्षाएं आयोजित करती है। ऐसे में नए अधिकारियों की तैनाती से एजेंसी के प्रशासनिक और परीक्षा प्रबंधन सिस्टम को मजबूत करने की कोशिश की जा रही है।

Neet paper leak: कौन हैं नए संयुक्त सचिव?

संयुक्त सचिव बनाई गई अनुजा बापट भारतीय सांख्यिकीय सेवा (ISS) की 1998 बैच की अधिकारी हैं। वहीं रुचिता विज 2004 बैच की IRS अधिकारी हैं। दोनों अधिकारियों की नियुक्ति पांच साल के कार्यकाल के लिए की गई है।

Neet paper leak: आकाश जैन को मिली संयुक्त निदेशक की जिम्मेदारी

आकाश जैन IRS 2013 बैच के अधिकारी हैं। उन्हें लेटरल शिफ्ट के जरिए दूसरे सरकारी विभाग से NTA में लाया गया है। उनका कार्यकाल 4 दिसंबर 2029 तक रहेगा।

राजेंद्र भोजगढ़िया भी बने संयुक्त निदेशक

आदित्य राजेंद्र भोजगढ़िया इंडियन ऑडिट एंड अकाउंट्स सर्विस (IA&AS) के 2013 बैच के अधिकारी हैं। उन्हें भी लेटरल शिफ्ट के तहत NTA में नियुक्त किया गया है। उनका कार्यकाल 16 मई 2028 तक रहेगा।

NEET पेपर लीक के बाद बढ़ी सख्ती

Neet paper leak: गौरतलब है कि 3 मई को आयोजित NEET-UG 2026 परीक्षा पेपर लीक के आरोपों के बाद रद्द कर दी गई थी। अब परीक्षा 21 जून को दोबारा आयोजित की जाएगी। पूरे मामले की जांच फिलहाल Central Bureau of Investigation (CBI) कर रही है। सरकार की ओर से की गई ये नई नियुक्तियां NTA की कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी और भरोसेमंद बनाने की कोशिश के तौर पर देखी जा रही हैं।

 

 

ये भी पढ़े:  पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा, 5 की मौत

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments