Home » Breaking News » क्या CJP प्रोटेस्ट के दौरान गर्भवती महिला पुलिसकर्मी ने खोया अपना बच्चा? दिल्ली पुलिस ने दावे पर दिया बड़ा जवाब

क्या CJP प्रोटेस्ट के दौरान गर्भवती महिला पुलिसकर्मी ने खोया अपना बच्चा? दिल्ली पुलिस ने दावे पर दिया बड़ा जवाब

NEET-UG Protest: जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संसद मार्च के दौरान एक गर्भवती महिला पुलिसकर्मी के गर्भस्थ शिशु की मौत होने संबंधी सोशल मीडिया पर वायरल दावा पूरी तरह फर्जी है। दिल्ली पुलिस ने आधिकारिक बयान जारी कर स्पष्ट किया है कि वायरल पोस्ट में किया गया दावा भ्रामक और तथ्यहीन है।

दिल्ली पुलिस ने बताया क्या है सच

दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वायरल पोस्ट साझा करते हुए कहा कि प्रदर्शन के दौरान भगदड़ जैसी स्थिति में एक महिला पुलिसकर्मी घायल जरूर हुई थीं, लेकिन उनके गर्भवती होने का दावा पूरी तरह गलत है। पुलिस के अनुसार, संबंधित महिला पुलिसकर्मी न तो शादीशुदा हैं और न ही गर्भवती। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है और उनकी स्थिति सामान्य है।

NEET-UG Protest: अफवाहों से बचने की अपील

दिल्ली पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बिना सत्यापन के किसी भी पोस्ट या दावे को साझा न करें। पुलिस ने कहा कि किसी भी घटना की सही जानकारी के लिए केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करें।

पहले भी कई वायरल दावों का किया था खंडन

दिल्ली पुलिस इससे पहले भी CJP के विरोध-प्रदर्शन से जुड़े कई वायरल दावों को गलत बता चुकी है। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने और पुलिस द्वारा पत्थर फेंकने जैसे दावों को भी फर्जी बताया था। पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया पर प्रसारित कुछ वीडियो पुराने या असंबंधित घटनाओं के हैं, जिन्हें जंतर-मंतर प्रदर्शन से जोड़कर भ्रामक तरीके से साझा किया गया।

NEET-UG Protest: NSA को लेकर भी स्थिति की स्पष्टता

दिल्ली पुलिस ने उन खबरों का भी खंडन किया, जिनमें दावा किया गया था कि CJP के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस आयुक्त को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत अतिरिक्त शक्तियां दी गई हैं।पुलिस ने स्पष्ट किया कि एनएसए के तहत शक्तियों का नवीनीकरण एक नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया है। वर्तमान आदेश 7 जुलाई 2026 को जारी हुआ था और इसकी अवधि 19 जुलाई से 18 अक्टूबर 2026 तक है। इसका CJP के हालिया विरोध-प्रदर्शन से कोई संबंध नहीं है।

ये भी पढ़े… धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फंसी सरकार-CJP की बातचीत! नहीं बनी सहमति, फैसला अब कल तक टला